विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुस्साए छात्रों ने डीबीएस में आंतरिक परीक्षा का किया बहिष्कार Dehradun News

By Edited By:
Published: Fri, 08 Nov 2019 08:18 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 11:37 AM (IST)

फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का आंदोलन दिनोंदिन उग्र होता जा रहा है।डीएवी डीबीएस एमकेपी व एसजीआरआर पीजी कॉलेज की ...और पढ़ें

गुस्साए छात्रों ने डीबीएस में आंतरिक परीक्षा का किया बहिष्कार Dehradun News
गुस्साए छात्रों ने डीबीएस में आंतरिक परीक्षा का किया बहिष्कार Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का आंदोलन दिनोंदिन उग्र होता जा रहा है। दून के चारों कॉलेज डीएवी, डीबीएस, एमकेपी व एसजीआरआर पीजी कॉलेज की एनएसयूआइ इकाई ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एस्लेहाल चौक पर कुलपति का पुतला फूंका। 

वहीं एमकेपी की छात्राओं ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) से जुड़े छात्र-छात्राएं कांग्रेस भवन में एकत्र हुए फिर वहां से प्रदर्शन करते वह एस्ले हॉल चौक पहुंचें। 

वहां उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत और गढ़वाल विवि की कुलपति के पुतले फूंके। इस दौरान एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि विवि प्रशासन उसने सौतेला व्यवहार कर रहा है। 

एक ही विश्वविद्यालय में अलग-अलग शुल्क लेना उचित नहीं है। विवि परिसर के कॉलेज में पुराना शुल्क ही लिया जा रहा है, जबकि संबद्ध कॉलेजों डीएवी, डीबीएस, एमकेपी व एसजीआरआर कॉलेज में छात्रों से बढ़ा हुआ शुल्क वसूला जा रहा है। जो अन्यायपूर्ण है इस तरह की व्यवस्था छात्र बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा यह व्यवस्था तब है जब केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री उत्तराखंड से हैं। प्रदर्शन करने वालों में एनएसयूआइ जिला अध्यक्ष सौरभ ममगाई, अभिषेक डोबरियाल, आदित्य बिष्ट, सौरभ गुलेरिया, राजेश भट्ट, इरम मिर्जा, उदित थपलियाल, अक्षत भट्ट, अंकित बिष्ट, गौरव रावत, मिताली रावत, अंकिता नौटियाल, कोमल आदि छात्र-छात्राएं शामिल थे। 

छात्र हितों को लेकर विवि प्रशासन उदासीन 

डीबीएस पीजी कॉलेज में शुरू हुई आंतरिक परीक्षा का छात्र-छात्राओं ने बहिष्कार किया। कॉलेज प्रशासन ने छात्र संघ नेताओं को मनाने की कोशिश की, लेकिन छात्र नेता नहीं माने और उन्होंने कोई भी परीक्षा कक्ष खुलने नहीं दिया। इसके बाद प्राचार्य के साथ शिक्षकों और छात्र नेताओं की बैठक में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार व शनिवार की परीक्षा स्थगित कर दी जाए, लेकिन 11 नवंबर को परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। जिस पर छात्रों ने सहमति व्यक्त की। 

इसके बाद कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष मोहन प्रसाद सती के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं धरने पर बैठे गए। इस दौरान छात्रों ने कहा कि विवि प्रशासन छात्रों को केवल धन उगाई का जरिया समझ रहा है। हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा के नाम पर खोले गए विवि में ही आज पहाड़ के गरीब व मध्यगवर्गीय परिवार के छात्रों को पढ़ाई से वंचित करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। धरना देने वालों में अभाविप के छात्र संघ प्रमुख संकेत नौटियाल,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनबीर नेगी, सत्यम कन्नौजिया आदि शामिल थे। 

डीएवी में फूंका कुलपति का पुतला 

छात्र संघर्ष समिति ने फीस वृद्धि का विरोध करते हुए डीएवी पीजी कॉलेज गेट पर धरना-प्रदर्शन कर गढ़वाल विवि की कुलपति का पुतला दहन किया। समिति के संयोजक व डीएवी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष निखिल शर्मा ने कहा जब तक विवि बढ़ा हुआ परीक्षा शुल्क वापस नहीं लेता तब तक चारों कॉलेजों में तालाबंदी जारी रहेगी। 

उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने आंतरिक व सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी करनी थी वह छात्र सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने का बाध्य हैं उसके बाद भी विवि प्रशासन व सरकार नहीं चेत रही है। पुतला फूंकने वालों में डीएवी छात्र संघ महासचिव नीरज चौहान, एसजीआरआर पीजी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष शुभम बंसल,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल लारा, जितेंद्र बिष्ट, डीएवी के पूर्व विवि प्रतिनिधि अंजलि चमोली आदि मौजूद रहे। 

एमकेपी छात्राएं शुल्क वृद्धि के खिलाफ हुई मुखर फीस बढ़ोत्तरी को लेकर एमकेपी पीजी कॉलेज की छात्राओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम के मध्यम से गढ़वाल विवि को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष मनीषा राणा ने कहा कि गढ़वाल विवि ने फीस 850 रुपये से बढ़ाकर 2150 रुपये कर दी है। जो गरीब छात्राओं के साथ अन्याय है। इसका पुरजोर विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में अंजलि, चीनू चौहान, चेतन्या चौहान, अनिता कुमारी, रश्मि रावत, सोनिया रावत, आरुषि कुमारी आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें: फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का शिक्षण संस्थाओं पर प्रदर्शन, तालाबंदी Dehradun News

स्थगित की गई दो दिन की परीक्षा 

डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीसी पांडे के मुताबिक, डीबीएस पीजी कॉलेज में छात्रों के विरोध के चलते शुक्रवार व शनिवार को होने वाली आंतरिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब सोमवार 11 नवंबर को परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। आठ व नौ नवंबर को छूटी परीक्षा के तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों में उबाल, प्राचार्य कार्यालय में तालाबंदी Dehradun News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।