विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल के शो में नज़र आएंगे सुपर डांसर आकाश थापा, इसदिन होगी शूटिंग

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 27 Mar 2018 04:01 PM (IST)Updated: Tue, 27 Mar 2018 09:41 PM (IST)

सुपर डांसर के सेकेंड रनर अप आकाश थापा अब कपिल के कॉमेडी शो में भी अपने जलवे बिखेरेंगे। जल्द ही वो इसके लिए शूटिंग करनेे जा रहे हैं।

कपिल के शो में नज़र आएंगे सुपर डांसर आकाश थापा, इसदिन होगी शूटिंग
कपिल के शो में नज़र आएंगे सुपर डांसर आकाश थापा, इसदिन होगी शूटिंग

देहरादून, [जेएनए]: सुपर डांसर शो में रनर अप रहे आकाश थापा जल्द ही कपिल के कॉमेडी शो में नजर आएंगे। शो के लेटेस्ट एपिसोड के लिए बुधवार को शूटिंग की जाएगी। जिसके लिए आकाश को मुंबर्इ रवाना होना है

प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए आकाश थापा ने सबसे पहले जनता का आभार जताया, साथ ही उन्हें ढेर सारा प्यार दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी शो में आने का निमंत्रण दिया है। शो की बुधवार को शूटिंग होनी है, जिसमें आकाश अपना जलवा बिखेरेंगे। 

वहीं आकाश ने सुपर डांसर के अपने सफर को शानदार बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें डांस की जज कोरियोग्राफर गीता कपूर, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व डायरेक्टर अनुराग बासु से काफी कुछ सीखने को मिला है। आकाश का कहना है कि अभी तो उनके जीवन की शुरुआत हुई है, अभी उन्हें काफी कुछ साबित करना है। 

भविष्य को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में आकाश थापा ने कहा कि वह एक्टर बनाना चाहते हैं, लेकिन अभी इसमें काफी समय है। अभी वह डांस में कड़ी मेहनत करना चाहते हैं। क्योंकि एक अच्छा एक्टर बनने के लिए अच्छा डांसर होना भी बेहद जरूरी है। 

यह भी पढ़ें: सुपर डांसर चैप्टर 2: खिताब नहीं आकाश थापा ने दिल जीता

यह भी पढ़ें: शाहिद और श्रद्धा से मिलने को प्रशंसक ला रहे सिफारिश, दोनों का इन्कार

यह भी पढ़ें: शाहिद और श्रद्धा कपूर की एक झलक को बेताब दिखे लोग