Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोले अजय भट्ट, कांग्रेस व हरीश रावत विकास के विरोधी

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 26 Apr 2018 10:00 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री की कुंठा इतनी बढ़ चुकी है कि वह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र केदारनाथा धाम पर भी राजनीति कर रहे हैं।

    बोले अजय भट्ट, कांग्रेस व हरीश रावत विकास के विरोधी

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा केदारनाथ यात्रा को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री की कुंठा इतनी बढ़ चुकी है कि वह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र केदारनाथा धाम पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री व विभिन्न मुख्यमंत्रियों का केदारनाथ दर्शन के लिए आना उत्तराखंडवासियों के लिए प्रसन्नता की बात है। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस को प्रदेश से जरा भी प्यार होता और वे विकास के इच्छुक होते तो प्रधानमंत्री की यात्रा का स्वागत करते। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री जनता से माफी मांगें।

    उधर, भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को कांग्रेस का नाटक करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने संविधान को ताक पर रखकर देश पर आपातकाल थोपा, वह संविधान बचाने की बात कैसे कर सकती है।

    यह भी पढ़ें: अफसरों से आहत भाजपा विधायक, सीएम दरबार में दी दस्तक

    यह भी पढ़ें: भगवान शिव को पर्यटन प्रोडक्ट के रूप में पेश कर रही भाजपाः हरीश रावत

    यह भी पढ़ें: जनता से माफी मांगें पूर्व सीएम और कांग्रेस: डॉ.भसीन