Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान शिव को पर्यटन प्रोडक्ट के रूप में पेश कर रही भाजपाः हरीश रावत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 26 Apr 2018 05:21 PM (IST)

    पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रदेश भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि केदारनाथ में भाजपा भगवान शिव को पर्यटन प्रोडक्ट के रूप में पेश कर रही है। जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

    भगवान शिव को पर्यटन प्रोडक्ट के रूप में पेश कर रही भाजपाः हरीश रावत

    देहरादून, [जेएनएन]: गुनयाल गांव में आयोजित जन लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रदेश भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि केदारनाथ में भाजपा भगवान शिव को पर्यटन प्रोडक्ट के रूप में पेश कर रही है। जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि केदारनाथ में भगवान शिव जीवांत रूप में विद्यमान हैं। इसके बावजूद भाजपा केदारनाथ भगवान को पर्यटन प्रोडक्ट के रूप में पेश कर रही है। वहां भगवान केदारनाथ भगवान के लेजर शो में शिव तांडव दिखाने जा रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।                              

    उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। उनके समय के विकास कार्यो को राजनीतिक ईष्या के कारण ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है। कहा कि नगर निकाय चुनाव की तिथि स्थगित करने में भी भाजपा की साजिश है। चुनाव आयोग का कोर्ट में जाने से ज्यादा शर्मनाक और क्या होगा।

    यह भी पढ़ें: जनता से माफी मांगें पूर्व सीएम और कांग्रेस: डॉ.भसीन 

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस को नगर निगमों के चुनाव में जिताऊ चेहरों की तलाश

    यह भी पढ़ें: शास्त्र के अनुरूप नहीं है केदारनाथ में लेजर शोः हरीश रावत