विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां के सपने को रील लाइफ में साकार कर रहीं अभिनेत्री रूप दुर्गापाल

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 07 Nov 2019 02:11 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 07:57 AM (IST)

अभिनेत्री रूप दुर्गापाल का का कहना है कि रियल लाइफ में तो मैं मां का सपना साकार नहीं कर सकीं ...और पढ़ें

मां के सपने को रील लाइफ में साकार कर रहीं अभिनेत्री रूप दुर्गापाल
मां के सपने को रील लाइफ में साकार कर रहीं अभिनेत्री रूप दुर्गापाल

देहरादून, जेएनएन। धारावाहिक सीआइएफ में डॉक्टर साक्षी श्रीवास्तव का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री रूप दुर्गापाल का का कहना है कि रियल लाइफ में तो मैं मां का सपना साकार नहीं कर सकीं, लेकिन रील लाइफ में डॉक्टर का किरदार निभाकर मैंने जरूर इसे पूरा किया है। 

धारावाहिक बालिका वधू से छोटे पर्दे में एंट्री करने वालीं अल्मोड़ा जिले की मूल निवासी अभिनेत्री रूप दुर्गापाल दो नए धारावाहिकों के जरिये दर्शकों के सामने होंगी। दैनिक जागरण से बातचीत में रूप भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि मेरी मम्मी और पापा चाहते थे कि मैं डॉक्टर बनूं, लेकिन रियल लाइफ में इंजीनियर बन गई। पर जब मुझे रील लाइफ में डॉक्टर का किरदार निभाने का मौका मिला तो मैंने तुरंत हां कर दी। 

उन्होंने बताया कि धारावाहिक सीआइएफ, बिल्कुल सीआइडी की तर्ज पर ही बनाया जा रहा है। इसमें सभी कलाकार सीआइडी के ही हैं। इसमें उन्हें फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. साक्षी श्रीवास्तव का किरदार निभाने का मौका मिला है।

उन्होंने बताया कि इसे अलावा वे धारावाहिक लाल इश्क में एक सशक्त महिला काजल का किरदार निभा रही हैं। रूप ने बताया कि यह इस सीरियल का सबसे अहम किरदार है। उन्होंने बताया कि दंगल टीवी पर आ रहा यह रोमांटिक हॉरर शो है। काजल, अपने पति पर अंधविश्वास करती है, उसकी कही हर बात मानती है। उसे कैसे अपने पति से धोखा मिलता है, यह इस सीरियल में दिखाया गया है। 

यह भी पढ़ें: पिक्चर ग्रुप ने पूरा किया फिल्म मेकिंग चैलेंज, जीता अवॉर्ड Dehradun News

रूप कहती हैं कि मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को मेरा यह किरदार काफी पसंद आएगा। उन्होंने कहा कि अब तक अधिकांश सीरियलों में वह विलेन का किरदार ही निभाती आई हैं, लेकिन यहां उन्हें इन सबसे अलग एक सशक्त महिला का किरदार निभाने का मौका मिला है। अभिनेत्री रूप इससे पहले बालिका वधू, बालवीर, सीआइडी, हांटेड नाइट, अकबर बीरबल, स्वरागिनी, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, वारिस, गंगा और प्यार पहली बार आदि धारावाहिकों में अहम भूमिका निभा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: फिल्म अभिनेत्री उर्वशी को उम्मीद है कि उनकी ये फिल्म मचाएगी धमाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।