विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म अभिनेत्री उर्वशी को उम्मीद है कि उनकी ये फिल्म मचाएगी धमाल

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 01 Nov 2019 09:57 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 02 Nov 2019 07:30 AM (GMT+05:30)

फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को अपनी आगामी फिल्म पागलपंती से काफी उम्मीद है। उनका मानना है कि ये फिल्म बॉक्स आफिस में धमाल मचाएगी।

फिल्म अभिनेत्री उर्वशी को उम्मीद है कि उनकी ये फिल्म मचाएगी धमाल
फिल्म अभिनेत्री उर्वशी को उम्मीद है कि उनकी ये फिल्म मचाएगी धमाल

लैंसडौन, जेएनएन। फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को अपनी आगामी फिल्म पागलपंती से काफी उम्मीद है। उनका मानना है कि ये फिल्म बॉक्स आफिस में धमाल मचाएगी। 

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने पैतृक ग्राम सकमुंडा आकर परिजनों के बीच भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों में जो अपनत्व की भावना है, वह उसे देश-दुनिया में घूमने के बावजूद कहीं और देखने को नहीं मिली। 

बातचीत में उर्वशी ने कहा कि वह हर वर्ष दीपावली का पर्व उत्तराखंड में ही मनाती हैं। इस दौरान वह अपने गृह नगर कोटद्वार के साथ अपने ननिहाल व दादी के घर संकमुंडा भी समय निकालकर जरूर आती हैं। उन्होंने बताया कि अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ 22 नवंबर को उनकी फिल्म पांगलपंती रिलीज होने वाली है। उर्वशी ने कहा कि वह इस मूवी की रिलीज को लेकर काफी उत्सुक है। उर्वशी को पूरी उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस में यह फिल्म धमाल मचाएगी। 

यह भी पढ़ें: फैशन डिजाइनर वसुंधरा जोशी बोलीं, फिल्म जगत में आज भी है भाई-भतीजावाद

उर्वशी ने बताया कि उनकी फिल्म पागलपंती का एक गीत गुरुवार को जारी कर दिया गया है, जिसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। बताया कि वह आने वाले दिनों में वाराणसी में अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी। उर्वशी ने उत्तराखंड के अप्रवासी लोगों से अपने गांवों से जुड़ने का आह्वान किया है। इस दौरान उर्वशी की मां मीरा रौतेला भी मौजूद थी।

यह भी पढ़ें: अभिनेता विवेक ओवराय का दून आने को बार-बार करता है मन, जानिए वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।