Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चाय बागान उजाड़ने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने चलाया चिपको आंदोलन

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 01 Jan 2016 01:47 PM (IST)

    देहरादून में चाय बागान की जमीन पर स्मार्ट सिटी बनाने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेड़ों से चिपककर सांकेतिक चिपको आंदोलन भी किया।

    देहरादून। चाय बागान की जमीन पर प्रस्तावित स्मार्ट सिटी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आसपास के ग्रामीण और आप कार्यकर्ता पेड़ों से चिपक गए और इनके कटान का कड़ा विरोध किया।
    देहरादून में स्मार्ट सिटी के लिए वसंत विहार, प्रेमनगर आदि क्षेत्र तक फैला चाय बागान की जमीन प्रस्तावित है। इसका विभिन्न राजनीतिक दल व समाजसेवी सगठन विरोध कर रहे हैं।
    विरोध करने वालों का कहना है कि चाय बागान देहरादून की शान है। यहां स्मार्ट सिटी बनाने से चाय बागान उजड़ जाएगा। साथ ही हजारों पेड़ों की बलि दी जाएगी। ऐसे में देहरादून का पर्यावरण प्रभावित होगा। वे दूसरे स्थान पर स्मार्ट सिटी बनाने की मांग कर रहे हैं।
    दोपहर वसंत विहार स्थित कालिका मंदिर पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए और वहां सभा भी की। इस मौके पर सभी ने चाय बागान की जमीन पर स्मार्ट सिटी बनाने के खिलाफ व्यापक स्तर पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। साथ ही कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जनगीत भी गाए।
    यहां से जूलूस के रूप में कार्यकर्ता चाय बागान पहुंचे और शीशम के पेड़ों से चिपक कर सांकेतिक चिपको आंदोलन किया। उन्होंने कहा कि पेड़ों पर आरियां चलाई गई तो इसी तरह चिपक कर विरोध किया जाएगा।
    प्रदर्शनकारियों में आप नेता अनूप नौटियाल, ओंकार भाटिया, उमा सिशोधिया, डॉ. उपमा अग्रवाल, सुष्मा सिंह, अभिषेक बहुगुणा आदि शामिल थे।
    पढ़ें-स्मार्ट सिटी को लेकर भाजपा में ही शुरू हुई खींचतान

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें