विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Corona Vaccine: उत्तराखंड पहुंची कोरोना वैक्सीन की 92500 अतिरिक्त डोज

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 20 Jan 2021 08:42 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 09:52 PM (IST)

Corona Vaccine केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दूसरी खेप के रूप में उपलब्ध कराई ...और पढ़ें

उत्तराखंड पहुंची कोरोना वैक्सीन की 92500 अतिरिक्त डोज।
उत्तराखंड पहुंची कोरोना वैक्सीन की 92500 अतिरिक्त डोज।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Corona Vaccine केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दूसरी खेप के रूप में उपलब्ध कराई गई कोविशील्ड की 92500 अतिरिक्त डोज बुधवार को देहरादून पहुंच गई है। इस वैक्सीन को केंद्रीय औषधि भंडार के कोल्ड स्टोरेज में रखा गया है। अब जल्द ही इन्हें केंद्र सरकार द्वारा तय डोज के हिसाब से सभी जनपदों को उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र के निर्देशों के मुताबिक राज्य में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। देश कोरोना के खिलाफ जंग अवश्य जीतेगा।

उत्तराखंड को केंद्र सरकार ने बीते मंगलवार को कोविशील्ड वैक्सीन की 92500 अतिरिक्त डोज देने का निर्णय लिया था। बुधवार शाम को यह वैक्सीन हवाई जहाज के जरिये जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। वहां से सावधानी के साथ इस वैक्सीन की खेप को केंद्रीय औषधि भंडार पहुंचा दिया गया। उत्तराखंड में भी 16 जनवरी से देशव्यापी वैक्सीनेशन के तहत वैक्सीन लगनी शुरू हो गया है। पहले चरण में उत्तराखंड को कोविशील्ड वैक्सीन की 1.13 लाख डोज मिली थी। प्रदेश में वैक्सीनेशन के लिए 34 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में सप्ताह में चार दिन यानी सोमवार, मंगलवार और गुरुवार और शुक्रवार को वैक्सीन लगाई जा रही है।

अभी तक उत्तराखंड में 6119 स्वास्थ्य कर्मियों को सफलतापूर्वक वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अब इसी क्रम में गुरुवार को वैक्सीन की दूसरी खेप उत्तराखंड पहुंच चुकी है। प्रदेश को मिली वैक्सीन की 92500 डोज में से प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए वैक्सीन की 84560, केंद्रीय स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 2330 और सेना की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 3100 डोज शामिल हैं। इसके साथ ही केंद्र ने यह भी स्पष्ट किया है कि किस जिले में वैक्सीन की कितनी डोज भेजी जाएंगी। स्वास्थ्य महकमा जल्द ही इन्हें जिलों में भेजने की तैयारी कर रहा है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्द्धन का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से लड़ाई में देश अवश्य जीतेगा।

यह भी पढ़ें-Corona vaccination: कोरोना टीकाकरण के लिए अब नहीं करना होगा एसएमएस का इंतजार, जानिए नई व्‍यवस्‍था