यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तराखंड: तपिश मिटाने लिए कैम्पटी फाल में उमड़े पर्यटक, प्राकृतिक सुंदरता का भी उठाया लुत्फ; आमद बढ़ने से खिले व्यापारियों के चेहरे
वीकेंड पर कैम्पटी फाल में पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही। यहां दिल्ली हरियाणा पंजाब देहरादून आदि जगहों से ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, नैनबाग : मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही गर्मी से बचने के लिए पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। खासकर पर्यटन स्थलों पर इन दिनों भारी संख्या में भीड़ देखने को मिल रही है। शनिवार को कैम्पटी फाल भी पर्यटकों से गुलजार रहा। करीब 2700 सैलानियों ने यहां प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाया।
वीकेंड पर कैम्पटी फाल में पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही। यहां दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, देहरादून आदि जगहों से पर्यटक आ रहे हैं। शनिवार को दिल्ली से आई पर्यटक मनीषा कपूर कहना है कि यहां बहुत अच्छा लग रहा है। यहां की शांत वादियां व मौसम से वे काफी प्रभावित दिखी। वहीं हरियाणा से आए परविंदर सिंह ने कहा कि वे पिछले लंबे समय से यहां आने का कार्यक्रम बना रहे थे और अपने दोस्तों के साथ यहां आने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि उन्होंने जमकर झील का लुत्फ उठाया और अगली बार भी वे अपने स्वजन के साथ यहां आएंगे। बीती दो सालों तक कोविड के चलते पर्यटक स्थलों पर आवागमन बंद हो गया था जिस कारण पर्यटक पहाड़ों का रुख नहीं कर पाए।
यह भी पढ़ें- गर्मी से राहत पाने के लिए वीकेंड पर करें उत्तराखंड का रुख, प्रकृति की गोद में बिताएं सुकून के पल
इस बार पाबंदी हटाए जाने के बाद अब पर्यटक स्थलों पर भीड़ उमड़ रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष कैम्पटी नवल गुप्ता का कहना है कि सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को यहां पर करीब 2700 से अधिक पर्यटक पहुंचे। कैम्पटी फाल का लुत्फ उठाने के साथ ही आस-पास क्षेत्रों का भ्रमण किया। वहीं पिछले एक सप्ताह से पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण व्यापारियों के चेहरे भी खिले हैं।
