विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमडी-एमएस और पीजी डिप्लोमा की 110 सीट हैं खाली

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 13 Apr 2019 06:40 PM (IST)

नीट-पीजी की प्रथम राउंड की काउंसलिंग शुक्रवार को संपन्न हो गई। जिसके बाद एमडी-एमएस और पीजी डिप्लोमा की 110 सीट खाली रह गई हैं।

एमडी-एमएस और पीजी डिप्लोमा की 110 सीट हैं खाली
एमडी-एमएस और पीजी डिप्लोमा की 110 सीट हैं खाली

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश में नीट-पीजी की प्रथम राउंड की काउंसलिंग शुक्रवार को संपन्न हो गई। जिसके बाद एमडी-एमएस और पीजी डिप्लोमा की 110 सीट खाली रह गई हैं। जबकि एमडीएस की 14 सीटें रिक्त हैं। 

नीट-पीजी की काउंसलिंग के प्रथम चरण में एमडी-एमएस और पीजी डिप्लोमा की कुल 218 सीट में से 156 आवंटित की गई थीं। जबकि एमडीएस की 21 में से 13 सीटें आवंटित की गईं। जिनमें दाखिले की अंतिम तिथि 12 अप्रैल थी। ताज्जुब यह कि आवंटित सीट में भी कई पर दाखिला नहीं हुआ है। एमडी-एमएस और पीजी डिप्लोमा में 156 के सापेक्ष मात्र 108 ही प्रवेश हुए हैं। 

वहीं एमडीएस की आवंटित 13 सीटों में सात ही दाखिले हुए। दाखिलों का कम रुझान फीस बढ़ोत्तरी के कारण भी है। हाल ही में निजी कॉलेजों की पीजी पाठ्यक्रम की फीस दो से ढाई गुणा तक बढ़ गई है। इसके अलावा नॉन क्लीनिकल विषयों में प्रवेश लेने में भी अभ्यर्थी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। हद देखिए कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में पीजी की दो सीट हैं। जिनमें अभी एक पर भी दाखिला नहीं हुआ है। 

एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि द्वितीय चरण की काउंसिलिंग 14 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस दिन शाम पांच बजे तक सीट मैट्रिक्स विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन आदि की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि उत्तरांचल डेंटल कॉलेज की मान्यता आ जाने के बाद इसे काउंसिलिंग में शामिल किया जाएगा। जिससे एमडीएस की सीटें बढ़ सकती हैं। 

यह है कार्यक्रम 

दूसरा चरण 

सीट मैट्रिक्स-14 अप्रैल 

पंजीकरण, फीस जमा-15 से 20 अप्रैल 

प्रोविजन मेरिट का प्रकाशन-20 अप्रैल 

फाइनल मेरिट लिस्ट- 21 अप्रैल 

च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग 21 से 23 अप्रैल 

रिजल्ट की घोषणा- 26 अप्रैल 

आवंटित कॉलेज में दाखिले की अंतिम तिथि-3 मई 

मॉप अप राउंड- 6 से 8 मई 

दाखिले की अंतिम तिथि-12 मई 

खाली सीटों पर के लिए वेटिंग लिस्ट का प्रकाशन- 13 मई 

ज्वाइनिंग की अंतिम तारीख-18 मई 

यह भी पढ़ें: अभ्यर्थियों के पास यूजीसी नेट परीक्षा फार्म में सुधार का अंतिम मौका

यह भी पढ़ें: अब नवीं और 11वीं के बाद स्कूल बदलना नहीं होगा आसान, गाइडलाइन जारी 

यह भी पढ़ें: री-एडमिशन के नाम पर उगाही करते हैं स्कूल, पढ़िए पूरी खबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।