विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभ्यर्थियों के पास यूजीसी नेट परीक्षा फार्म में सुधार का अंतिम मौका

By Edited By:
Published: Wed, 10 Apr 2019 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 03:03 PM (IST)

अगर आपने यूजीसी नेट का फार्म भरा है और उसमें गलतियां कर बैठे हैं तो आपके पास सुधार का एक ...और पढ़ें

अभ्यर्थियों के पास यूजीसी नेट परीक्षा फार्म में सुधार का अंतिम मौका
अभ्यर्थियों के पास यूजीसी नेट परीक्षा फार्म में सुधार का अंतिम मौका

देहरादून, जेएनएन। अगर आपने यूजीसी नेट का फार्म भरा है और उसमें गलतियां कर बैठे हैं तो आपके पास सुधार का मौका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर करेक्शन विंडो खोल दिया है, अभ्यर्थी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर भूल सुधार कर सकते हैं। विंडो 14 अप्रैल तक ही खुली रहेगी। 

जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर की यूजीसी नेट परीक्षा देने के इच्छुक अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान देना होगा कि यूजीसी नेट परीक्षा के लिए दो फॉर्म नहीं भर सकते। अगर ऐसा पाया जाता है तो अभ्यर्थी का आवेदन ही रद कर दिया जाएगा। 

यूजीसी की नेट परीक्षा 20 जून से प्रारंभ होगी और अंतिम पेपर 28 जून को होगा। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा 9.30 बजे से 12.30 बजे तक, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक होगी। 

प्रवेश पत्र 15 मई 2019 को जारी किए जाएंगे। नए सिलेबस में 20 फीसद कॉमर्स विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट)-2019 के सिलेबस में बदलाव किया गया है। कॉमर्स विषय का 20 प्रतिशत सिलेबस नया है। नए सिलेबस में अकाउंटिंग, ऑडिटिंग और व्यवसाय के कानूनी पहलुओं पर जोर दिया गया है। 

अभी तक यूनिट दो फाइनेंशियल एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग होती थी। जिसे बदल कर अकाउंटिंग एंड ऑडिटिंग कर दिया गया है। इसमें, मानव संसाधन अकाउंटिंग, मुद्रास्फीति लेखाकन और पर्यावरण लेखाकन पर जोर है। कानूनी पहलुओं पर जोर पहले इलेक्टिव में आयकर कानून और कर प्लानिंग होता था। अब, आयकर कानून और निगम कर योजना हो गया है। व्यवसाय के कानूनी पहलुओं पर जोर दिया गया है। 

दून विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल के मुताबिक, कॉमर्स का सिलेबस ज्यादा व्यवहारिक हो गया है। करीब 20 प्रतिशत नया सिलेबस शामिल किया गया है। पेपर में 100 सवाल होंगे। इनके लिए दो घटे का समय मिलेगा। तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहतर होगा कि वह पिछले वर्ष के पेपर से रेफरेंस लें। 

यहां मिलेगा यूजीसी नेट का नया सिलेबस 

स्टेप 1-सबसे पहले ugcnetonline वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप2--http://www.ugcnetonline.in/syllabus-new.phpAU क्लिक करें। 

स्टेप 3- नया पेज खुलेगा, जहा आपको अपडेट किया हुआ सिलेबस दिखाई देगा। 'यूजीसी नेट परीक्षा की गाइडलाइन का अभ्यर्थी पूरी तरह पालन करें। 14 अप्रैल तक ऑनलाइन अपने फार्म में किसी भी प्रकार की गलती को सुधार लें।

यह भी पढ़ें: अब नवीं और 11वीं के बाद स्कूल बदलना नहीं होगा आसान, गाइडलाइन जारी 

यह भी पढ़ें: री-एडमिशन के नाम पर उगाही करते हैं स्कूल, पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें: इस बार 22833 छात्र देंगे पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।