विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: तीन दिन के अंदर दो वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस करेंगे अटैक, क्‍या फ‍िर लगेगा 'स्‍नो कर्फ्यू'?

Published: Sun, 09 Mar 2025 02:38 PM (IST)

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मार्च के दूसरे सप्ताह में दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इससे होली से ...और पढ़ें

Weather Update: लगातार दो विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में पहुंचने की संभावना. Jagran File
Weather Update: लगातार दो विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में पहुंचने की संभावना. Jagran File

HighLights

  1. तीन दिन के भीतर दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड को करेंगे प्रभावित
  2. उच्च हिमालयी क्षेत्र में 16 मार्च तक बना रहेगा हिमपात का सिलसिला

जागरण संवाददाता, चंपावत। Weather Update: मार्च शुरुआत में दो पश्चिमी विक्षोभ आने से उत्तराखंड में अच्छी वर्षा देखने को मिली। मार्च दूसरे सप्ताह भी लगातार दो विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में पहुंचने की संभावना बन रही है।

इससे होली से पहले कई जगह वर्षा की फुहार भिगो सकती है। खासकर पर्वतीय जिलों में बादलों की मौजूदगी के बीच छिटपुट से लेकर मध्यम वर्षा देखी जा सकती है। जबकि उच्च हिमालय में हिमपात का क्रम बना रहेगा।

10 मार्च को प्रभावी होगा पहला पश्चिमी विक्षोभ

  • मौसम विभाग के अनुसार पहला पश्चिमी विक्षोभ 10 मार्च को प्रभावी होगा। हालांकि यह बहुत मजबूत नहीं है, लेकिन पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली जिलों में आंशिक बादलों के बीच कहीं कहीं बूंदाबांदी दे सकता है।
  • 11 मार्च को भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रहेगी।
  • 12 मार्च के आसपास नया विक्षोभ उत्तराखंड को प्रभावित कर सकता है।
  • पहले की अपेक्षा सशक्त समझे जा रहे दूसरे विक्षोभ का प्रभाव 16 मार्च तक बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें- होली पर पैक रहेगा Nainital, आप भी प्‍लान कर रहे हैं ट्रिप तो जल्‍दी करें; होटलों में 70 प्रतिशत रूम बुक

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 12 मार्च को पिथौरागढ़, बागेश्वर व गढ़वाल मंडल के ऊंचे जिलों में बादलों के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। 13 से 16 मार्च के बीच वर्षा का दायर बढ़ेगा। इस अवधि में पर्वतीय जिलों में एक बार फिर बहुत हल्की से मध्यम वर्षा देखी जा सकती है। मार्च शुरुआत की तरह यह वर्षा भी रबी की फसल व सब्जियों के लिए मददगार रहेगी।

उच्च हिमालय में हिमपात. File Photo

मौसम विज्ञानी सिंह ने बताया कि 10 से 16 मार्च के बीच उच्च हिमालय में हिमपात की गतिविधि बनी रहेगी। 13 से 16 मार्च के बीच 3200 मीटर से ऊंचाई वाली चोटियाें पर हल्की से मध्यम हिमपात हो सकता है।

तापमान पर अंकुश लेकिन शीतलहर नहीं

अगले सप्ताह वर्षा व उच्च हिमालय में हिमपात होने से बढ़ते तापमान पर अंकुश लगा रह सकता है। खासकर दिन का तापमान नहीं बढ़ेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में खास कमी नहीं आएगी। कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Samman Nidhi: एक लापरवाही से अटकी हजारों किसानों की 19वीं किस्त, अन्‍नदाता परेशान

रविवार का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • चंपावत 4.9
  • टनकपुर 17.5
  • पिथौरागढ़ 9.7
  • अल्मोड़ा 7.2
  • कौसानी 8.0
  • नैनीताल 7.6
  • मुक्तेश्वर 5.0
  • पंतनगर 11.0

अगले एक सप्ताह में दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसकी वजह से प्रदेश में अनेक स्थानों पर मौसमी गतिविधि देखने को मिलेगी। तापमान में वृद्धि से रोकथाम के साथ वर्षा खेती के लिए उपयोगी रहेगी। -बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।