Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chamoli Accident: अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 13 लोग थे सवार; एक की मौत

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 02:56 PM (IST)

    Chamoli Accident उत्‍तराखंड के चमोली जिले में बड़ा हादसा हुआ है। नारायण बगड़ के गंडीक कफोली मोटर मार्ग पर एक मैक्‍स वाहन खाई में गिर गया। वाहन में 13 लोग सवार थे। हादसे में एक की मौत हो चुकी है। चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को कर्णप्रयाग चिकित्सालय लाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

    Hero Image
    Chamoli Accident: एक मैक्‍स वाहन खाई में गिर गया।

    जागरण संवाददाता, चमोली। नारायण बगड़ के गंडीक कफोली मोटर मार्ग पर एक मैक्‍स वाहन खाई में गिर गया। बताया गया कि वाहन में 13 लोग सवार थे। हादसे में एक वाहन सवार की मौत हो चुकी है। 

    जानकारी के मुताबिक हादसा डाडलडीप भैरव‌ मंदिर के पास हुआ, जहां एक मैक्स खाई में गिर गई। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। वाहन अंत्येष्टि में शामिल हो कर लौट रहा था, जिसमें चालक सहित 13  लोगों के सवार होने सूचना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसे में एक की मौत हो चुकी है, वहीं चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को कर्णप्रयाग चिकित्सालय लाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

    अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

    झबरेड़ा: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के भक्तोंवाली गांव निवासी जगपाल(45) बुधवार की रात को बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह झबरेड़ा इकबालपुर मार्ग पर खजूरी चौक के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपित वाहन चालक वहां से फरार हो गया।

    हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार को रुड़की सिविल अस्पताल में भिजवाया। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस वाहन को चिन्हित कर आरोपित चालक की तलाश कर रही है। झबरेड़ा थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करेगी।