विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Accident News: लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से हादसा, बरात से उत्तराखंड लौट रहे लोगों की कार पीछे से टकराई, दो की मौत, चार घायल

Published: Tue, 12 Mar 2024 12:32 PM (IST)

Rampur Road Accident News कार में सवार सभी लोग उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंहनगर के थाना रुद्रपुर क्षेत्र के रम्पुरा गांव ...और पढ़ें

Rampur News: बारात से लौट रही कार लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी, दो की मृत्यु
Rampur News: बारात से लौट रही कार लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी, दो की मृत्यु

HighLights

  1. ट्रैक्टर ट्रॉली में पीेछे से घुसी थी कार
  2. कार सवार बरात के बाद उत्तराखंड लौट रहे थे

जागरण टीम, रामपुर। उत्तराखंड से बरेली शादी में आए बारातियों की कार शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शाहबाद-सिरौली मार्ग पर लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में कार पीछे से घुस गई, जिससे दो लोगोंं की मृत्यु हो गई, जबकि चार घायल हैं।

कार सवार सभी लोग शादी समारोह से वापस उत्तराखंड जा रहे थे। रात करीब तीन बजे शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में भगवंतपुर गांव के पास हादसा हो गया। कार में सवार पप्पू कोहली पुत्र भगवान स्वरूप और रवि कोहली पुत्र जागन लाल की मृत्यु हो गई। हादसे में गुड्डू, शंकर, रोशन और ओम प्रकाश घायल हैं। शाहबाद कोतवाली प्रभारी ओमकार ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में कर लिया है। 

ये भी पढ़ेंः Bijnor Crime News: बदमाशाें ने घर में घुसकर किसान पर की फायरिंग, पालतू कुत्ते ने जान देकर निभाई वफादारी