विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; छह लोगों की दर्दनाक मौत

Published: Wed, 28 Feb 2024 03:56 PM (IST)Updated: Wed, 28 Feb 2024 04:05 PM (IST)

Dehradun Road Accident सीमावर्ती त्यूणी के पंद्राणू क्षेत्र से जौनसार के दसऊ जा रही एक कार जेपीआरआर हाईवे पर अटाल ...और पढ़ें

उत्तराखंड में सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत

HighLights

  1. उत्तराखंड में 800 मीटर खाई में गिरी कार
  2. दुर्घटना में कार सवार सात में से छह लोगों की मौत
  3. चालदां महाराज के दर्शन को जा रहे थे सभी

जागरण संवाददाता, विकासनगर। Dehradun Road Accident: सीमावर्ती त्यूणी के पंद्राणू क्षेत्र से जौनसार के दसऊ जा रही एक आल्टो कार (UK07DU-4719) जेपीआरआर हाईवे पर अटाल के पास अनियंत्रित होकर लगभग 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार सात लोगों में से छह की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं शामिल है। सभी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और वे सभी चालदां महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे। 

वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से माटल-त्यूणी निवासी सूरज, संजू, शीतल, यश, संजना व दिव्यांश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा जीत बहादुर गंभीर रूप से घायल जिसका उपचार राजकीय अस्पताल में चल रहा है।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। 

मृतकों का विवरण

नाम - उम्र - निवासी

  1. संजू - 35 वर्ष - ग्राम सेंज पोस्ट पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश
  2. सूरज उम्र - 35 वर्ष  - ग्राम सेंज पोस्ट पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश
  3. शीतल पत्नी सूरज - 25 वर्ष - ग्राम सेंज पोस्ट पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश
  4. सजंना पुत्री सविता देवी - 21 वर्ष - ग्राम सेंज पोस्ट पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश 
  5.  दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर - 10 वर्ष - ग्राम सेंज पोस्ट पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश
  6. यश पुत्र सूरज - 5 वर्ष - ग्राम सेंज पोस्ट पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश

यह भी पढ़ें:

Uttarakhand Crime News: बहू ने गला दबाकर कर दी थी सास की हत्या, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश!