विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Crime News: बहू ने गला दबाकर कर दी थी सास की हत्या, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश!

Published: Wed, 28 Feb 2024 03:35 PM (IST)

Uttarakhand Crime कोतवाली सिविल लाइंस में आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि दिनांक 15 ...और पढ़ें

सास की हत्या करने वाली बहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सास की हत्या करने वाली बहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रुड़की। Roorkee Crime News: झबरेड़ा थाना क्षेत्र के अकबरपुर फाजिलपुर गांव में बहू ने सास की टोटाटाकी के तंग आकर अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास को मौत के घाट उतार दिया। घंटों की पूछताछ के बाद बहू टूट गई और अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद दोनों का चालान कर दिया है।

कोतवाली सिविल लाइंस में आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि दिनांक 15 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि फाजिलपुर गांव में एक महिला सावित्री देवी अपने घेर में मृत हालत में मिली है। जब महिला को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी की गई तो उसके बेटे सोनू कुमार ने देखा कि मां के गले पर कुछ निशान है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

इसी बीच 27 फरवरी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए बहू लक्ष्मी एवं गांव के ही जनसेवा केंद्र चलाने वाले एक युवक जोनी को हिरासत में ले लिया।

पांच घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद बहू लक्ष्मी ने बताया कि उसके गांव के ही जोनी कुमार ने ढाई साल से मधुर संबंध थे। उसका घर में आना-जाना लगा रहता था। यह बात उसकी सास का नागवार गुजरती थी। इस बात को लेकर उसका अपने पति से भी झगड़ा रहता था। इस पर उसकी सास थोडी दूर स्थित घेर में अकेले रहने लगी थी लेकिन उसकी टोकाटाकी जारी रहती थी।

गला दबाकर कर दी गई हत्या

14 फरवरी की रात को परिवार में एक शादी थी। इस दौरान धोखे से सास को खाने में नशे की दवा मिलाकर दे दी। इससे पहले कमरे की कूंडी को तोड़ दिया। जिससे वह कमरा बंद नहीं कर पाई और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने इस मामले में आरोपित प्रेमी जोनी कुमार एवं बहू लक्ष्मी की निशानदेही पर नशे की गोलियां, दुपट्टा बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपितों का चालान कर दिया। इस मौके पर एसपी देहात स्वप्न किशार सिंह, सीओ विवेक कुमार एवं एसओ झबरेड़ा अंकुर शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:

Roorkee News: यूट्यूबर को छात्राओं के आसपास रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार; शांति भंग में चालान

तीन तलाक के मुद्दे को SC तक ले जाने वाली आतिया साबरी चेक बाउंस मामले में बरी, साढ़े सात साल से विचाराधीन था केस; ये था मामला