अल्मोड़ा आने वाले यात्री ध्यान दें, 3 दिन बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, परेशानी से बचना है तो देखें प्लान
Almora News अल्मोड़ा के शनिवार से सोमवार तक दिवाली के त्योहार को देखते हुए डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान करबला से शिखर तिराहे की ओर सुबह 11 से रात्रि 10 बजे तक सभी भारी माल वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : Almora News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने दीपावली त्यौहार के मद्देनजर मुख्यालय की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया है। 22 अक्टूबर दिन शनिवार से 24 अक्टूबर दिन सोमवार तक निर्धारित रूट प्लान के तहत यातायात व्यवस्था का संचालन होगा। एसएसपी ने सभी से नियमों का पालन करने की अपील की है। वहीं पुलिस को भी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है।
ये है पुलिस का ट्रैफिक प्लान
- करबला से शिखर तिराहे की ओर सुबह 11 से रात्रि 10 बजे तक सभी भारी माल वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
- रात 10 से सुबह 11 बजे तक भारी वाहन करबला से शिखर की ओर प्रवेश कर सकेंगे।
- हल्द्वानी से बागेश्वर, पिथौरागढ़ जाने वाले भारी माल वाहन बेस तिराहे से कर्नाटकखोला-पांडेखोला होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे।
- लक्ष्मेश्वर से शिखर तिराहे और टैक्सी स्टैंड से करबला की ओर सभी चौपहिया वाहनों का प्रवेश सुबह आठ से रात 10 बजे तक वर्जित रहेंगा।
- 23 अक्टूबर को माल रोड पर करबला से लक्ष्मेश्वर तक सुबह आठ से रात 10 बजे तक वनवे व्यवस्था होगी।
- एलआरसाह रोड पर फायर स्टेशन से शिखर तिराहे की ओर आने वाले सभी चौपहिया वाहन दोपहर एक बजे से रात 10 बजे तक वर्जित रहेगें।
- शिखर तिराहे से एनटीडी की ओर सुबह आठ से रात 10 बजे तक वन वे रहेगा।
- सभी मालवाहक वाहन (शिखर को छोड़कर) अपना सामान रात 11 से सुबह 11 बजे तक ही लोडिंग, अनलोडिंग कर सकेंगे। दिन में लोडिंग, अनलोडिंग नहीं की जाएगी।
- सुबह 11 बजे के बाद अल्मोड़ा बाजार आने वाले सभी भारी माल वाहनों को लोधिया बैरियर पर ही रोग दिया जाएगा।
- बागेश्वर, पिथौरागढ़ की ओर जाने वाले भारी वाहन बेस तिराहे से पांडेखोला होते हुए जाएंगे।
- माल रोड पर करबला से लक्ष्मेश्वर तक वन वे व्यवस्था सुबह आठ से रात 10 बजे तक रहेगी।
पार्टियों को सौंपी सुरक्षा की जिम्मेदारी
एसएसपी ने दीपावली के तहत जिले के सभी बाजारो में पुलिस को खास सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। पुलिस कंट्रोल रूम, सीसीटीवी के माध्यम से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी। वहीं संदिग्ध और अराजक तत्वों पर भी नकेल कसी जाएगी।
- जिले के सभी थाना क्षेत्रों के अंतर्गत बाजारों, भीड वाले इलाकों में पुलिस बल की 32 पार्टियां बाजार में ड्यूटी में रहेगी।
- 13 पार्टियां पिकेट ड्यूटी, 17 पार्टिया पैदल गश्त, दो बैरिकेट्स पर पर्याप्त पुलिस बल, 15 पार्टियां चीता मोबाइल और छह वाहन हाइवे पेट्रोल यूनिट को सक्रिय किया है।
- फायर टैंडरों को पटाखा बाजार के निकट तैनात किया जाएगा।
दीपावली पर्व को लेकर पुलिस चौकस है। सभी से नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करने की अपील है।
-प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा।
ये भी पढ़ें :
बागेश्वर आने वाले लोग ध्यान दें, दिवाली के कारण बदल गई है यातायात व्यवस्था, अब इस रास्ते आएंगे वाहन

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।