बागेश्वर आने वाले लोग ध्यान दें, दिवाली के कारण बदल गई है यातायात व्यवस्था, अब इस रास्ते आएंगे वाहन
Diversion in Bageshwar शांति व्यवस्था के लिए थाना चौकी में 20 उपनिरीक्षक 96 जवान 40 पीआरडी की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए गश्त करेगी। नई व्यवस्था 21 से 24 अक्टूबर तक रहेगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : Diversion in Bageshwar: दीपावली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार सज चुके हैं तो भीड़ भी बाजार में बढ़ चुकी है। इसे देखते हुए आगे दिक्कत न हो, इसलिए दीपावली पर्व (Diwali 2022) को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था बदल दी गई है। नई व्यवस्था 21 से 24 अक्टूबर तक रहेगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
150 से ज्यादा पुलिस कर्मी किए गए तैनात
पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में भीड़भाड़ रहती है। वाहनों का दवाब भी पर्व के दिनों में बढ़ जाता है। जाम की स्थिति पैदा रहती है, जिसके लिए शहर में आने-जाने वालों का रूट बदला गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। शांति व्यवस्था के लिए थाना, चौकी में 20 उपनिरीक्षक, 96 जवान, 40 पीआरडी की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए गश्त करेगी।
दीपावली पर्व पर रूट चार्ट
- बैजनाथ से कांडा, कपकोट जाने वाले वाहन द्यांगण बाइपास से जाएंगे।
- कपकोट से आने वाले वाहन आरे बाइपास से आएंगे।
- कांडा, कपकोट से आने वाले वाहन मंडलसेरा बाइपस से जाएंगे।
- अल्मोडा, ताकुला से आने वाले वाहन ताकुला बैरियर से विकास भवन-चंडिका मंदिर होते हुए जाएंगे।
- बाजार क्षेत्र में मालवाहक से लोडिंग, अनलोंडिग सुबह आठ से शाम आठ बजे तक प्रतिबंधित।
पार्किंग व्यवस्था
गोमती पुल के पास जवाहर परिहार मैदान पार्किंग, भराडी टैक्सी स्टैंड, कांडा टैक्सी स्टैंड, गरुड टैक्सी स्टैंड।
दीपावली को देखते हुए चंपावत नगर की यातायात व्यवस्था में फेरबदल, 20 से 26 अक्टूबर तक रहेगी प्रभावी
बैजनाथ पार्किंग व्यवस्था
अस्थायी पार्किग पंचास तिराहा, पार्किंग लीसा डिपो गरुड़, टीआरसी पार्किंग बैजनाथ।
दीपावली पर्व पर कपकोट में भी रूट में बदलाव
दीपावली पर्व को लेकर पुलिस ने कपकोट में भी रूट में बदलाव कर दिया है। बड़े वाहन बाजार में सुबह आठ बजे से पूर्व अनलोड होंगे। धनतेरस पर भराड़ी बाजार में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। शामा, सूपी, कर्मी आदि स्थानों को जाने वाले वाहन सरयू पुल से कपकोट बाजार बाइपास होकर जाएंगे। कपकोट बाजार में वाहनों की पार्किंग दीपावली पर्वत के दौरान प्रतिबंधित रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।