विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Varanasi Weather Forecast: दो दिन में 5 डिग्री नीचे आया तापमान, उमस ने छुड़ाये पसीने; IMD ने बताया कब मिलेगी राहत?

Published: Mon, 19 May 2025 02:06 PM (IST)

Varanasi Weather Forecast वाराणसी में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है ...और पढ़ें

Varanasi Weather Forecast: तापमान गिरा लेकिन उमस ने किया परेशान। फोटो- भैरव जायसवाल
Varanasi Weather Forecast: तापमान गिरा लेकिन उमस ने किया परेशान। फोटो- भैरव जायसवाल

HighLights

  1. हो सकता है धूप-छांव भरा मौसम, तेज होगी पुरवाई
  2. कल सघन हो सकते हैं बादल, कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी

जागरण संवाददाता, वाराणसी। (Varanasi Weather Forecast) गर्मी के सीजन में अब तक के सर्वाधिक 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के बाद शुरू पुरवा हवा से तापमान अब कम होने लगा है। दो दिन में तापमान महज 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे ही नहीं आया, वरन सामान्य से भी 0.7 डिग्री कम हो गया। इससे धूप की आंच तो अवश्य कम हुई लेकिन उमस भरी चिपचिपी गर्मी पसीने छुड़ाने लगी है।

हालांकि रात की गर्मी अपना रिकार्ड लगातार तोड़ते जा रही है। पुरवाई का प्रभाव बढ़ने के साथ ही आसमान में बादल बनने लगे हैं, रविवार को अनेक बार बादलों की आवाजाही से धूप-छांव का दृश्य देखने को मिला।

रविवार को अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे में 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे आकर सामान्य से इतना ही कम 39.9 पर रहा। न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सयस की वृद्धि हुई और यह सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक 29 पर पहुंच गया। (Varanasi Weather Forecast)

इसके चलते रात की गर्मी बढ़ती ही जा रही है और अब तक की सर्वाधिक गर्म रातों का इस मई माह में लगातार छह दिनों से रिकार्ड टूटता जा रहा है। बाबतपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे 40.2 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.2 डिग्री पर पहुंच गया।

कंक्रीट का जंगल...काशी के गले में चंद्रहार की तरह लिपटी गंगा और पश्चिमी छोर पर घनी आबादी। कभी आनंद-कानन कही जाती थी शिव की नगरी। यह इतिहास के पन्नों में दर्ज और पुरखों को याद है, लेकिन आज चहुंओर कंक्रीट के जंगल आबाद हैंं जो सूर्य किरणों का ताप बढ़ा रहे, बता रहे हम वह पुरानी छटा खोते जा रहे।- भैरव जायसवाल

बादलों की बढ़ेगी सघनता

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। धूप-छांव के क्रम में बनते बादलों की सघनता मंगलवार को और बढ़ेगी और संभव है कि कहीं-कहीं गरज-चमक व तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी हो जाए।

बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है जिस तरह से बढ़े तापमान ने वातावरण को उष्ण बनाया है और अब पुरवाई नमी बढ़ा रही है, उससे बादल बनना आरंभ हो गए हैं जो कभी भी दोपहर के बाद स्थानीय उष्णता के प्रभाव से बरस सकते हैं। हालांकि शहर में अभी इसकी उम्मीद बहुत कम है किंतु ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी संभावना अधिक हो सकती है।

यह भी पढ़ें: UP Weather Update यूपी में फिर आएगा झमाझम बारिश का दौर! 34 जिलों में बिजली चमकने के साथ आंधी-पानी का अलर्ट

यह भी पढ़ें: Varanasi Weather Forecast: वाराणसी में लू से बचाव के लिए हीट एक्शन प्लान लॉन्च, शहर को मिलेगा सुरक्षा कवच