विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Varanasi news: वाराणसी में लू से बचाव के लिए हीट एक्शन प्लान लॉन्च, शहर को मिलेगा सुरक्षा कवच

Published: Fri, 16 May 2025 03:37 PM (IST)

वाराणसी नगर निगम ने लू से बचाव के लिए हीट एक्शन प्लान शुरू किया है। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग और ...और पढ़ें

समारोह में एक्शन प्लान पर कार्य करने के लिए सभी सहभागी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने एमओयू (अनुबंध) पर हस्ताक्षर किया।
समारोह में एक्शन प्लान पर कार्य करने के लिए सभी सहभागी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने एमओयू (अनुबंध) पर हस्ताक्षर किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नगर निगम ने शुक्रवार को लू से बचाव को  हीट एक्शन प्लान लांच किया। इस पर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नेशनल रिसोर्स डिफेंस काउंसिल (एनआरडीसी), इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक हेल्थ गांधीनगर (आईआईपीएचजी) व महिला काउंसलिंग ट्रस्ट (एमएचटी) आदि संस्थाएं मिलकर काम करेंगी। 

हीट वेव पूर्व चेतावनी प्रणाली व शीतल केंद्र (कूलिंग सेंटर) स्थापित किए जाएंगे। जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। हेल्थ इमरजेंसी  रिस्पांस की व्यवस्था होगी।  जोखिम ग्रस्त समुदायों के लिए विशेष उपाय किए जाएंगे।

छावनी क्षेत्र के होटल क्लार्क्स में शुक्रवार को आयोजित समारोह में एक्शन प्लान पर कार्य करने के लिए सभी सहभागी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने एमओयू (अनुबंध) पर हस्ताक्षर किया। 

साथ ही वाराणसी के लिए एक सशक्त और समन्वित योजना प्रस्तुत की गई ताकि भविष्य में बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव को नियंत्रित किया जा सके। महापौर अशोक तिवारी ने कहा, बढ़ती जनसंख्या और शहरीकरण के बीच तापमान में लगातार हो रही वृद्धि चिंता जनक है। ऐसे में यह प्लान शहर के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा।  

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि वाराणसी नगर निगम इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एनआरडीसी इंडिया की कंट्री डायरेक्टर दीपा सिंह बगई ने स्वागत किया। कहा,  हीट एक्शन प्लान न केवल दस्तावेज है, बल्कि शहर को अधिक सतर्क, सुरक्षित व तैयार बनाने का प्रयास है। 

आइआइपीएचजी के निदेशक डा. दीपक सक्सेना ने जलवायु परिवर्तन और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर संस्था द्वारा अब तक किए गए शोध और कार्यों पर विस्तार से प्रस्तुति दी। बताया कि हीट वेव केवल पर्यावरणीय समस्या नहीं, बल्कि यह जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती है। 

महिला हाउसिंग ट्रस्ट की निदेशक बिजल ब्रह्मभट्ट ने जोधपुर, लखनऊ और अहमदाबाद आदि शहरों में समुदाय आधारित हस्तक्षेपों की जानकारी साझा की। कहा कि जमीनी स्तर पर जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी से ही इस योजना को सफल बनाया जा सकता है। इस दौरान वाराणसी के हीट एक्शन प्लान का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया गया।