Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Update यूपी में फिर आएगा झमाझम बारिश का दौर! 34 जिलों में बिजली चमकने के साथ आंधी-पानी का अलर्ट

    Updated: Mon, 19 May 2025 07:31 AM (IST)

    UP Weather Update पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 21 मई को भी कई जिलों में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है।

    Hero Image
    रविवार को आगरा किला पर तेज धूप और गर्मी से परेशान दिखाई दिए पर्यटक। जागरण

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। Weather Update: पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में सोमवार को गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका है। इन जिलों में झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना है। मंगलवार तक ऐसा ही मौसम रहने का आसार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो-तीन दिनों तक कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली आदि जिलों में सोमवार व मंगलवार को मेघगर्जन के साथ वज्रपात के आसार हैं।

    तेज हवाएं चलने का अनुमान

    वहीं, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, गोरखपुर आदि जिलों में तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी। 21 मई को भी पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात की आशंका के साथ बारिश व झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम परिवर्तित होने से रविवार को धूप थोड़ी कम रही। रविवार को प्रदेश में बांदा फिर सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

    यूपी के शहर के तापमान की यहां लें जानकारी 

    मौसम एक बार फिर करवट लेगा

    आगरा शहर में सोमवार से मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग ने गरज के साथ बौछार पड़ने या एक या दो बार वर्षा होने का आसार जताया है। शहर में आंशिक बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पुरवा व पछुवा हवा के प्रभाव के चलते 24 मई तक आंशिक बादल, वर्षा, गरज के साथ बौछार पड़ने से अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जिससे गर्मी से राहत रहेगी। शहर में शुक्रवार दोपहर वर्षा हुई थी।

    आज बारिश की संभावनाएं

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 व 22 मई को असमान साफ रहेगा, 21 मई को तेज सतही हवा के साथ वर्षा हो सकती है। 23 व 24 मई को बादल छाए रहेंगे और आंधी आने के साथ वर्षा हो सकती है। प्रदेश के गरम शहरों में आगरा रविवार को नवें स्थान पर रहा।

    ये भी पढ़ेंः आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश दिलाएगी भीषण गर्मी से राहत; जानिए IMD का ताजा अपडेट

    ये भी पढ़ेंः Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर हल्की बौछार, मैदानों में गर्म हवा के थपेड़े; अगले तीन दिन सतर्क रहने की जरूरत