Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश दिलाएगी भीषण गर्मी से राहत; जानिए IMD का ताजा अपडेट

    Updated: Mon, 19 May 2025 06:46 AM (IST)

    इस साल समय से पहले मानसून दस्तक देने जा रहा है। इससे पहले ही पूरे उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कई राज्यों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

    Hero Image
    उत्तर भारत में आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज। (फोटो- पीटीआई)

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। केरल के तटीय हिस्से में मानसून की दस्तक से पहले पूरे देश का मौसम फिर से करवट लेने जा रहा है। दक्षिण में अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाएं उत्तर की ओर तेजी से बढ़ रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके असर से अगले एक से दो दिनों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश का नया दौर शुरू होगा। जिन स्थानों में बारिश नहीं होगी वहां के अधिकतम तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। अभी दक्षिण के राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। उत्तर-पूर्वी राज्यों में प्री-मानसून का दौर जारी है।

    कई राज्यों में प्री-मानसून ने दी दस्तक

    मानसून से पहले देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है। हालांकि हरियाणा, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर में प्री-मानसून बारिश ने राहत दी है, जबकि उत्तर भारत में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, झारखंड एवं गुजरात के कई जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच है। दिल्ली का हाल भी ऐसा ही है।

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर हल्की बौछार, मैदानों में गर्म हवा के थपेड़े; अगले तीन दिन सतर्क रहने की जरूरत

    इन राज्यों में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान

    भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। साथ ही राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में रविवार की शाम धूल भरी आंधी देखी गई है। हवा की दिशा के हिसाब से माना जा रहा है कि यह पूर्व की ओर बढ़ रही है, जो दिल्ली तक भी पहुंच सकती है। आईएमडी का अनुमान है कि अगले एक-दो दिनों के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ जहां-तहां बारिश की स्थितियां बन रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Delhi Weather: अगले छह दिनों तक रोज बारिश के आसार, 40 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान; पढ़ें IMD का नया अपडेट

    सोमवार से उत्तर भारत में मौसम बदलने का भी अनुमान है। उत्तर की तुलना में दक्षिण एवं पूर्वोत्तर भारत के लोग राहत में हैं। असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम एवं बंगाल में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है।

    इस बार समय से पहले दस्तक देगा मानसून

    मौसम विज्ञानियों का मानना है कि मौसम की इस स्थिति के सहारे मानसून के तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है। आईएमडी ने केरल के तटीय हिस्से में 27 मई तक मानसून के आगमन का पूर्वानुमान जताया है। अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में मौसम की हलचल को देखते हुए माना जा रहा है कि मानसून अनुमानित समय पर भारतीय महाद्वीप में प्रवेश करेगा।

    अपने शहर के मौसम की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।