Varanasi News: कूष्मांडा दरबार में 12 सितंबर से शुरू होगा संगीत-शृंगार महोत्सव, पढ़ें पूरी टाइमलाइन
Kushmanda Devi Temple दुर्गाकुंड स्थित श्रीकूष्मांडा दुर्गा मंदिर में छह दिवसीय वार्षिक संगीतमय शृंगार महोत्सव 12 से 17 सितंबर तक मनाया जाएगा। महंत पं ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी: दुर्गाकुंड स्थित श्रीकूष्मांडा दुर्गा मंदिर में छह दिवसीय वार्षिक संगीतमय शृंगार महोत्सव 12 से 17 सितंबर तक मनाया जाएगा। महंत पंडित आनंद गोपाल द्विवेदी ने रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि हर दिन माता का अलग-अलग रूप शृंगार किया जाएगा।
गीतकार कन्हैया दुबे केडी के संयोजन में गायन-वादन-नृत्य की त्रिवेणी बहेगी। शुभारंभ जवाहरलाल व साथी कलाकारों के शहनाई वादन से होगा।
12 सितंबरः पद्मभूषण पं. विश्व मोहन भट्ट व सलिल भट्ट का मोहन वीणा और सात्विक वीणा वादन। शुभ महाराज का तबला वादन, आस्था गोस्वामी (वृंदावन), देवप्रिया दास गुप्ता (कोलकाता), देवाशीष डे व अर्चना महस्कर का गायन।
इसे भी पढ़ें: सारनाथ से रिंग रोड तक बनेगा फोरलेन एलिवेटेड रोड, शासन को भेजा गया 261 करोड़ का प्रस्ताव
13 सितंबरः प्रेमचंद होम्बल व माला होम्बल का गायन, राजेंद्र प्रसन्ना का बांसुरी वादन, विशाल कृष्णा का कथक, रोनू मजूमदार व ऋषिकेश मजूमदार का बांसुरी वादन, रिंपा शिवा कोलकाता व यशवंत वैष्णव का तबला वादन।
14 सितंबरः भुवनेश्वर की सुजाता महापात्रा का ओडिसी, माता प्रसाद मिश्र व रुद्र शंकर का कथक। पद्मश्री मालिनी अवस्थी, जयंतिका डे व पं. नरेंद्र झा का गायन, पं. निलाद्री कुमार का सितार वादन, पं. पूरण महाराज व अवंतिका का तबला वादन।
15 सितंबरः पं. सुखदेव मिश्र व साथियों की युगलबंदी, मांडवी सिंह-शांभवी सेठ का कथक। भरत शर्मा व्यास, मनोज तिवारी, डा. विजय कपूर, ज्योति माही, अर्चना तिवारी, ओम तिवारी, राकेश तिवारी का गायन।
इसे भी पढ़ें: पुलिस चौकी में 25 हजार घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में की गई कार्रवाई
16 सितंबरः संदीप केवल व साथियों की युगलबंदी। रविशंकर मिश्रा व ममता टंडन का कथक। अनूप जलोटा, दीपक त्रिपाठी, रविंद्र सिंह ज्योति, शैलबाला, सरस्वती कृष्णमूर्ति, विनीत सिंह, पारुल नंदा, पूजा मोदनवाल, राजेश तिवारी, पुनीत कृष्ण जेटली का गायन।
17 सितंबरः पं. ध्रुवनाथ मिश्रा का सितार वादन, डा. श्वेता, पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव, डा. अमलेश शुक्ला, पिंकी मिश्रा, प्रियांशु, गोविंद गोपाल, अंशिका, पल्लवी, गीतांजलि का गायन।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।