विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Varanasi Weather Update: महादेव के शहर में पारा 43 पार, रात की गर्मी ने फिर तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड

Published: Fri, 16 May 2025 10:02 AM (IST)

मई माह में बुधवार को बना सबसे गर्म रात का रिकार्ड दूसरे दिन गुरुवार को ही टूट गया। वर्ष 2009 ...और पढ़ें

16 वर्षों में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान। जागरण
16 वर्षों में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान। जागरण

HighLights

  1. आज भी तापलहर, बंगाल कोस्ट से चला थंडर क्लाउड के प्रभाव से कल से मिल सकती राहत
  2. यदि पहुंच सकी नमी यहां तक हो सकती बन सकते बादल, हो सकती तेज हवा संग बूंदाबांदी

जागरण संवाददात, वाराणसी। ताप की प्रचंड लहर ने इसके मान को 43 पार पहुंचा दिया। दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक 12 किमी प्रति घंटा के वेग से चल रही हवा मानो अंगार लिए बहती रही। बाहर निकलते ही आसमान से बरसती आग चमड़ी को झुलसाती, शरीर का पानी सुखाती महसूस होती रही। दिन तो दिन रात ने भी गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी 16 वर्षों के आंकड़ों में न्यूनतम तापमान दो दिनों में अपना ही रिकार्ड तोड़ते हुए अब तक के सर्वोच्च बिंदु पर जा पहुंचा है।

शुक्रवार को भी गर्म पछुआ वातावरण को दहकाएगी। मौसम विभाग ने प्रचंड तापलहर की चेतावनी जारी करते हुए दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक अतिआवश्यक न होने पर बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बंगाल कोस्ट से उठा एक थंडर क्लाउड ओडिशा से आगे बढ़ रहा है।

वह यहां तक न भी पहुंचा तो शनिवार से उसके प्रभाव से चढ़ते तापमान को थोड़ा ब्रेक लगेगा। राज्य के तराई क्षेत्रों, बिहार, झारखंड के कुछ इलाकों में वर्षा भी शनिवार को हो सकती है। आसपास के बदले वातावरण से कुछ नमी यदि इधर पहुंची तो हो सकता है, रविवार तक इधर भी कुछ बादल बनें और बूंदाबांदी हो जाए लेकिन इसकी संभावना अभी बहुत कम है।

इसे भी पढ़ें- हेलो, मैं मंत्री का बेटा बोल रहा हूं... पुलिस वालों से रंगदारी मांगने वाला शातिर गिरफ्तार, चुनाव लड़ने की थी योजना

यूपी में बदल रहा मौसम। जागरण


गुरुवार को सुबह से हुई कड़क धूप दिन चढ़ने के साथ ही बढ़ती गई। सुबह 9:30 बजे ही तापमान 37 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। दोपहर 12:30 बजेे से शाम 5:30 बजे तक साढ़े पांच घंटे तापमान 40 डिग्री से 43.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटे में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 43.4 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 16 वर्षों के उपलब्ध रिकार्ड के सापेक्ष सर्वाेच्च बिंदु पर 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे दिन तो दहकता ही रहा, रात भी सुलगती रही।

मौसम विज्ञान विभाग केंद्र लखनऊ के मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वांचल से शुरू तापलहर का यह झकाेरा 16 मई तक राज्य के पश्चिमी जिलों तक फैल जाएगा। लू का यह क्रम 18 मई तक जारी रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि यद्यपि प्रदेश के तराई इलाकों में 17 मई से संभावित झोंकेदार हवाओं व हल्की वर्षा के कारण इसमें कमी आएगी और आने वाले दिनों में प्रदेश के दक्षिणी एवं मध्यवर्ती हिस्सों तक यह सीमित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- UP News: हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ ट्रेनिंग सेंटर, 500 महिला सिपाहियों को किया जाएगा प्रशिक्षित

2014 के बाद दूसरे दिन भी सबसे गर्म रहा मई का पहला पखवारा 

वर्ष 2014 के बाद इस बार मई के पहले पखवारे में तापमान पहली बार बुधवार को 43 डिग्री पहुंचा था तो दूसरे ही दिन पहले पखवारे के सबसे गर्म दिन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए गुरुवार को 43.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। 11 वर्ष पूर्व एक मई को ही अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जबकि इसके पूूर्व 2011 में 10 मई को तापमान 45 डिग्री तो 2009 की एक मई को 46.5 डिग्री तक पहुंचा था। वर्ष 2014 के बाद से अब तक 15 मई तक कभी भी यह इतना नहीं रहा।