विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेलो, मैं मंत्री का बेटा बोल रहा हूं... पुलिस वालों से रंगदारी मांगने वाला शातिर गिरफ्तार, चुनाव लड़ने की थी योजना

Published: Thu, 15 May 2025 12:52 PM (IST)

गाजीपुर में मंत्री दारा सिंह चौहान का पुत्र बनकर पुलिसकर्मियों से रंगदारी मांगने वाले विनय चौहान को दुल्लहपुर पुलिस ने ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। मंत्री दारा सिंह चौहान का पुत्र बनकर पुलिसकर्मियों से रंगदारी मांगने वाले को दुल्लहपुर पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। देवरीबारी निवासी विनय चौहान अबतक करीब 20 जनपदों के एसपी से भी वार्ता कर चुका है और उसी का रिकार्डिंग सुना कर पुलिसकर्मियों को धमकाता था।

उसने बताया कि उसकी तमन्ना अपने को प्रभावी दिखाने की थी, इसके लिए मैं लोगों से आर्थिक लाभ लेने के लिए लोगों की गलत सही समस्याओं को लेकर पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों के ऊपर दबाव बनाने के लिए फोन करता था।

वह अपना परिचय माननीय मंत्री दारा सिंह चौहान के पुत्र के रूप में देता था, कभी अपना नाम विनय सिंह चौहान व कभी अतुल चौहान बताता था तथा लखनऊ में रहना बताता था।

बातचीत की रिकॉर्डिंग एडिट कर सोशल मीडिया साइट पर डालता था जिससे लोग मुझे प्रभावशाली जानकर जुड़ सकें। इस कृत्य से उसे काफी आर्थिक लाभ हुआ है। उसकी योजना भविष्य में जिला पंचायत का चुनाव लड़ने की थी। वह इसी प्रकार लोगों पर धौंस जमाता था। 

यह भी पढ़ें:  बैंक से आई 'असली कॉल' की पहचान करना हुआ आसान, RBI ने किया पुख्ता इंतजाम