यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Varanasi MLC Election Result LIVE : वाराणसी में निर्दल प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह जीतीं, भाजपा तीसरे स्थान पर
UP MLC Election Result LIVE वाराणसी में सुबह आठ बजते ही चुनाव परिणाम के लिए टेबलों पर मत पेटियां सज ...और पढ़ें

वाराणसी, जागरण संवाददाता। वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह करीब 11 बजे के पहले ही पूरी हो गई। इसके पूर्व पहड़िया मंडी में निर्धारित मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई थी है। मतगणना के लिए आठ टेबल लगाए गए थे वहीं आरओ का टेबल अलग लगाया गया था। एक एक टेबल पर माइक्रो आब्जर्बर समेत चार गणना कर्मियों की तैनाती की गई थी। एक चक्र में एक एक टेबल पर 600 वोटों की गिनती ही की गई। मतदान केंद्र के पास सुरक्षा करणों से सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई थी।
चुनाव परिणाम आने के साथ ही भाजपा और सपा के उम्मीदवार निराश होकर लौट गए। निर्दल उम्मीदवार अन्नपूर्णा सिंह की जीत के साथ कपसेठी हाउस के जीत का सिलसिला इस बार भी बरकरार रहा। वहीं चुनाव परिणाम के बाद विजय जुलूस पर प्रतिबंध भी रहा। हालांकि, विधानसभा की आठों सीट कब्जाने वाली भाजपा यहां तीसरे स्थान पर रही। वहीं पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एमएलसी चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार ने जहां जीत हासिल की है वहीं पार्टी का उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहा।
वाराणसी अंतिम चक्र की मतगणना के उपरांत परिणाम
मेश यादव (सपा) - 345
डॉ सुदामा पटेल (भाजपा) - 170
अन्न पूर्णा सिंह (निर्दलीय)- 4234
निरस्त मतपत्र - 127
कुल - 4876
निरस्त मत को हटाते हुए कुल वैध मत = 4749
जीतने हेतु आवश्यक कोटा = (4749/2) + 1 = 2375
इस प्रकार अन्नपूर्णा सिंह निर्धारित कोटा से ज्यादा मत प्राप्त कर विजयी हुईं। मतगणना भी इसी के साथ समाप्त हो गई। इस तरह 4234 पाकर अन्नपूर्णा सिंह विजयी रहीं। वहीं सपा प्रत्याशी उमेश यादव ने कहा कि भाजपा से अधिक वोट पाना ही मेरी विजय है। जबकि भाजपा प्रत्याशी डा. सुदामा पटेल ने कहा जब भाजपा के लोग ही निर्दल प्रत्याशी के एजेंट बने हों तो जीत कैसे होती? एमएलसी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उमेश यादव ने आरोप लगाया कि धनबल और बाहुबल का प्रयोग किया गया है, और हमें संतोष है कि हम भाजपा से आगे हैं। जिन लोगों ने मुझे वोट किया मैं उनका आभार प्रकट करता हूं।
-एमएलसी चुनाव में प्रथम चरण की गिनती पूरी हो चुकी है। प्रथम चरण में 2400 वोटों की गिनती हुई है। 2058 वोट पाकर चर्चित एमएलसी बृजेश सिंह की पत्नी पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह आगे हैं। कुल 4949 में 4876 वोट इस चुनाव में पड़े हैं। इस तरह से एकतरफा चुनाव अन्नपूर्णा सिंह जीत रही हैं।
पहले चक्र में
उमेश यादव - 171
सुदामा पटेल- 103
अन्नपूर्णा सिंह - 2058
.jpg)
इस चुनाव में वाराणसी में 11 बूथ, चंदोली में नौ, भदोही में छह बूथ पर वोटिंग पड़ी थी। कुल 26 बूथो पर वोटरों की संख्या 4949 थी पर 98 फीसद यानी 4876 वोट पड़े हैं। इस तरह से चार राउंड में वोटो की गिनती पूरी हो जाएगी। दोपहर दो बजे तक परिणाम सामने आने की बात है। दूसरी तरफ राजनीतिक पार्टियां खासकर भाजपा, सपा की ओर से जीत का दावा किया जा रहा है। ये दोनों पार्टियां निर्दल प्रत्याशी से चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं । निर्दल प्रत्याशी की तौर पर इस चुनाव में चर्चित एमएलसी बृजेश सिंह की पत्नी पूर्व विधायक अन्नपूर्णा सिंह मैदान में हैं। वहीं भाजपा से डा. सूदामा पटेल मैदान में हैं और सपा से उमेश यादव किस्मत आजमा रहे हैं।

सपा का दावा है कि पंचायतो में सपा का सर्वाधिक वर्चस्व है लिहाजा वोटिंग सपा के पक्ष में हुई होगी। भाजपा का कहना है कि नगरीय निकाय, पालिका परिषद से सवाधिक भाजपा के पक्ष में मतदान हुआ है। गांव में भी भाजपा की अच्छी पकड़ है। हाल ही में जिले के आठो विधानसभा की जीत इस बात को स्वयं दर्शा रही है। दूसरी तरफ निर्दल प्रत्याशी के परिवार में यह सीट पिछले दो दशक से अधिक समय से होने के कारण इस सीट का प्रबल दावेदार माना जा रहा थाा। बहरहाल, जीत किसके पाले में जाएगी, इसके लिए कुछ घण्टे इंतजार करना होगा। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्ट्रांग रूम से बैलेट बॉक्स लाने के लिए अलग से कार्मिकों की तैनाती की गई थी। प्रेक्षक भी चुनाव पर नजर रखने के लिए शहर में पहले ही आ चुके थे।
