Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board 10th 12th Result 2025: वाराणसी में नमन गुप्ता ने इंटरमीडिएट और ख्याति सिंह ने हाईस्कूल किया टॉप, जानिए कितने मिले नंबर

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 02:16 PM (IST)

    UP Board 10th 12th Result 2025 यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2025 हुआ घोषित वाराणसी में नमन गुप्ता ने इंटरमीडिएट में और ख्याति सिंह ने हाईस्कूल में किया टॉप। रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मोबाइल स्कूलों साइबर कैफे पर लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई परिणाम जानने के लिए आतुर दिखा।

    Hero Image
    यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेकर करते छात्र-छात्रा। जागरण

     जागरण संवाददाता, वाराणसी। UP Board 10th 12th Result 2025: शुक्रवार की दोपहर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल का परिणाम घोषित कर दिया। रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मोबाइल, स्कूलों, साइबर कैफे पर लोग रिजल्ट देखे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में एसएमटी प्यारी देवी इंटर कालेज रामनगर के नमन गुप्ता ने इंटरमीडिएट में 500 में से 461 अंक पाकर जिले में टॉप किया है। वहीं हाईस्कूल में विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर की ख्याति सिंह 600 में से 580 अंक पाकर प्रथम स्थान पाया है। ख्याति ने प्रदेश की सूची में भी 34 स्थान है। वहीं यूपी की रैंकिंग में टॉप आठ में हैं।

    ख्याति सिंह। जागरण


    हाईस्कूल में टॉप 10 की सूची में जिले 15 विद्यार्थियों ने स्थान पाया है। इसमें नैंसी सिंह पटेल, आर्यन कुमार, खुशी देवी, अनिरूध यादव, अनुज कुमार, अभी यादव, प्रज्ञा कपूर, यशश्री, आयुषी पटेल, अंशिका प्रजापति, चित्रांशी कुशवाहा, निशांत मौर्या, खुशी पटेल व स्मिता सिंह शामिल हैं।

    इसे भी पढ़ें- UP Board 12th Topper Interview: इंटरमीडिएट टॉपर महक ने खोला अपनी सफलता का राज, बोली-कभी नहीं सोचा ऐसा होगा...

    अगर इंटरमीडिएट की बात की जाए तो जिले में 21 छात्र-छात्राओं ने टॉप 10 में स्थान पाया है। इसमें नमन गुप्ता के बाद सानिया पटेल, अंशिका कन्नौजिया, आदर्श यादव, ज्योति मौर्या, अजय प्रजापति, काजल यादव, प्रिया यादव, आदित्य कुमार यादव, सौम्या सेठ, सौम्या यादव, स्मृति पटेल, पायल विश्वकर्मा, आकांक्षा, फातिमा बानो, जान्वी मौर्या, वंश यादव, लकी मिश्रा, अकाश पटेल, खुशी पटेल व आंचल मौर्या का नाम शामिल है।

    इसे भी पढ़ें- UP Board 12th Toppers List 2025: यूपी बोर्ड क्लास 12वीं में महक जायसवाल बनी टॉपर, यहां देखिए पूरी लिस्ट