UP Board 12th Toppers List 2025: यूपी बोर्ड क्लास 12वीं में महक जायसवाल बनी टॉपर, यहां देखिए पूरी लिस्ट
UPMSP UP Board 12th Toppers यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 जारी हो गया है। जो भी स्टूडेंट्स राज्य में टॉप करेंगे उनको राज्य सरकार की ओर से नकद प्रोत्साहन राशि के साथ ही लैपटॉप/ टैबलेट देकर सम्मानित किया जायेगा। जानिए इस साल के यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स कौन हैं और उन्हें किस तरह से सम्मानित किया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए upmsp.edu.in पर विजिट करें।

डिजिटल डेस्क, जागरण, प्रयागराज। PMSP intermediate Toppers Mahak jaiswal: यूपी बोर्ड 12th रिजल्ट 2025 जारी हो गया है। नतीजों की घोषणा माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश प्रयागराज के मुख्यालय में दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। परिणाम (UP Board High School Intermediate Result) जारी होने के साथ ही टॉपर्स के नामों की घोषणा भी की गई है। जो भी स्टूडेंट्स राज्य में टॉप करेंगे उनको राज्य सरकार की ओर से नकद प्रोत्साहन राशि के साथ ही लैपटॉप/ टैबलेट देकर सम्मानित किया जायेगा। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी की जाएगी।
प्रयागराज की छात्रा बनी टॉपर
यूपी बोर्ड परीक्षा में 12वीं की छात्रा महक जायसवाल प्रदेश में टॉपर बनी हैं। यह प्रयागराज की रहने वाली हैं। वह बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पूरा, प्रयारागज की छात्रा है। इन्हें 97.20 प्रतिशत अंक मिले हैं।

यूपी बोर्ड का परिणाम आ गया है। जागरण
वहीं दूसरे स्थान पर चार छात्र-छात्राओं ने कब्जा जमाया है। इसमें साक्षी श्रीनारायण स्मारक इंटर कॉलेज गुजरौला, अमरोहा, आदर्श यादव सरस्वती विद्या मंदिर, कदीपुर, सुल्तानपुर, शिवानी यादव, एसपी इंटर कॉलेज, प्रयागराज और अनुष्का सिंह धर्मा देवी इंटर कॉलेज, कौशांबी की रहने वाली हैं। इन सभी ने 96.80 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
इसे भी पढ़ें- UP Board 10th Toppers List 2025: हाईस्कूल में जालौन के यश प्रताप सिंह ने किया टॉप, देखिए 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट

यूपी बोर्ड 12th रिजल्ट में इन लोगों ने किया टॉप। जागरण
वहीं तीसरे स्थान पर मोहिनी, सीएच एस इंटर कॉलेज जशवंत नगर, इटावा ने हासिल किया है। इन्हें 96.40 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
इसे भी पढ़ें- UP Board Result 2025: न कटेगी, न फटेगी, न भीगेगी, न दीमक खाएगी... छात्रों को पहली बार मिलेगी ऐसी मार्कशीट
इंटरमीडिएट में मुरादाबाद के दो छात्र टॉप टेन में
इंटरमीडिएड में भी मुरादाबाद के छात्रों ने प्रदेश के टॉप टेन में जगह बनाई है। दो छात्र टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के छात्र मयंक सिंह ने 500 में 479 अंक लाकर प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है जबकि एमएल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल आलियाबाद करनपुर डिलारी की चाहत ने दसवां स्थान हासिल किया है। चाहत ने 500 में 475 अंक हासिल किये हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।