UP Board 12th Topper Interview: इंटरमीडिएट टॉपर महक ने खोला अपनी सफलता का राज, बोली-कभी नहीं सोचा ऐसा होगा...
UP Board 12th Toppers List 2025 Check यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा की टॉपर महक जायसवाल ने अपने सफलता के राज से पर्दा उठाया है। उनका सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता के पीछे दीदी की प्रेरणा है। उन्हीं की देखरेख में आठ-नौ घंटे पढ़ाई करती थी। उन्होंने बेहतर करने का हौसला बढ़ाया जिसकी वजह से टॉप कर गई।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। UPMSP UP Board 12th Toppers: यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा की टॉपर महक जायसवाल का सपना डाक्टर बनने का है। कहती हैं डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हूं। हर व्यक्ति का दुख-दर्द दूर कर सकूं जीवन का यही लक्ष्य है। इसके लिए कड़ा परिश्रम करूंगी।
बच्चा राम यादव इंटरमीडिएट कालेज भुलई का पूरा बाबूगंज की छात्रा महक के पिता शिव प्रसाद जायसवाल कौशांबी के कोखराज में किराना की दुकान चलाते हैं। मां कुसुम गृहणी हैं। बड़ी बहन आयुषी निजी विद्यालय में शिक्षक हैं।
इसे भी पढ़ें- UP Board 12th Toppers List 2025: यूपी बोर्ड क्लास 12वीं में महक जायसवाल बनी टॉपर, यहां देखिए पूरी लिस्ट
वह कहती हैं कि उनकी सफलता के पीछे दीदी की प्रेरणा है। उन्हीं की देखरेख में आठ-नौ घंटे पढ़ाई करती थी। उन्होंने बेहतर करने का हौसला बढ़ाया, जिसकी वजह से टॉप कर गई। बताया कि उन्होंने टॉपर बनने का नहीं सोचा, हां, अच्छा नंबर आएगा उसके प्रति आश्वस्त थी।
बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा में 12वीं की छात्रा महक जायसवाल प्रदेश में टॉपर बनी हैं। यह प्रयागराज की रहने वाली हैं। वह बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पूरा, प्रयारागज की छात्रा हैं। इन्हें 97.20 प्रतिशत अंक मिले हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।