Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काशी में मुख्यमंत्री योगी ने समझाया सनातन धर्म का मर्म, बोले- समाज में विघटन पैदा करने वालों को रोकना होगा

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sun, 05 Feb 2023 02:33 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म का मर्म समझाया। साथ ही कहा कि धर्म निरपेक्ष होने का अर्थ कर्तव्य से निरपेक्ष हो जाना है। हवा ...और पढ़ें

    Hero Image
    काशी में मुख्यमंत्री योगी ने समझाया सनातन धर्म का मर्म (फोटो: @myogiadityanath)

    वाराणसी, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी में सनातन धर्म का मर्म समझाया। उन्होंने कहा कि समाज में विघटन पैदा करने वालों को रोकना होगा। सनातनी सत्य के पक्षधर हैं। धर्म निरपेक्षता की व्याख्या करते हुए कहा कि धर्म से कोई निरपेक्ष नहीं हो सकता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि धर्म निरपेक्ष होने का अर्थ कर्तव्य से निरपेक्ष हो जाना है। हवा का धर्म है स्पर्श और जल का शीतलता। हर जड़ और चेतन का धर्म है। भारत के सनातन धर्म ने हर मजहब को संरक्षण दिया। विपक्ष हमें सेक्युलरिज्म न समझाए, जो इसका मूल तक नहीं समझता। संत रविदास जयंती उत्सव में शामिल होने आए मुख्यमंत्री शनिवार शाम बजड़े से टेंट सिटी पहुंचे।

    जेल में हैं पेशेवर माफिया

    उन्होंने प्रदेश की 1984 से 2017 तक की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि हम सत्ता में आए तो खजाना खाली था। अराजकता का माहौल था। संगठित अपराध का साम्राज्य था। देश-दुनिया में प्रदेश की छवि धूमिल थी। पेशेवर माफिया को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था। छह वर्ष में डबल इंजन की सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां थीं।

    उन्होंने कहा कि अब पेशेवर माफिया जेल में हैं। अवैध रूप से खड़ी उनकी इमारतें ध्वस्त कर दी गई हैं। अवैध संपत्ति जब्त की जा रही है। प्रदेश आज दंगा मुक्त, अपराध मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त है। महिलाएं सुरक्षित हैं। सरकार की योजनाएं बिना भेदभाव के हर जरूरतमंद तक पहुंच रही हैं।

    Lucknow University : अब सात फरवरी तक परीक्षा फार्म भरने का मौका, विश्वविद्यालय ने बढ़ाई तारीख

    'कांग्रेस ने नहीं बताया यात्रा का उद्देश्य'

    मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में कहा कि कांग्रेस ने कभी इस यात्रा का उद्देश्य नहीं बताया। देश में नकारात्मक राजनीति कोई परिणाम नहीं देती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबको विश्वास है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार उत्तर प्रदेश बेहतर परिणाम देगा।

    ट्रेन से कटकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 4 साल के बेटे का कटा पैर, पत‍ि घर पर करता रहा इंतजार

    जांच एजेंसियां कर रहीं अपना काम

    योगी ने रामचरित मानस पर सपा व स्वामी प्रसाद मौर्या के विवादित बयान पर कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। सपा पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि विकास की राह रोकने वाले सफल नहीं होंगे। यहां एक दौर था जब प्रदेश में जातिवादी राजनीति का बोलबाला था। अब ऐसा नहीं है।

    UP News: वीजा के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी दिल्ली की दौड़, सीएम योगी ने किया वीजा एप्लीकेशन सेंटर का उद्धाटन