विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BHU अस्पताल में 21 माह में 9998 मरीजों की हुई सर्जरी, दवाओं से इलाज पर दिया जा रहा जोर

Published: Thu, 27 Feb 2025 04:17 PM (IST)

बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में मरीजों के इलाज के तरीके में बदलाव आया है। डॉक्टर अब मरीजों को दवाओं ...और पढ़ें

बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में दवाओं से मरीजों को किया जा रहा ठीक। जागरण
बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में दवाओं से मरीजों को किया जा रहा ठीक। जागरण

HighLights

  1. जनवरी 2023 से सितंबर 2024 तक जनरल सर्जरी की ओपीडी में देखे गए 1,27855 मरीज
  2. 10 प्रतिशत मरीजों को सर्जरी की जरुरत, बाकी लोगों को दवाओं से ठीक करने का प्रयास

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में मरीजों को स्वस्थ करने का तरीका बदला है। चिकित्सक आपरेशन करने के बजाय मरीजों को दवाओं से ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं। जनरल सर्जरी विभाग के आंकड़े कुछ यही गवाही दे रहे हैं।

जनवरी 2023 से सितंबर 2024 के मध्य विभाग में 1,27855 मरीज ओपीडी में देखे गए, इसमें 7,968 मरीज भर्ती किए गए थे। करीब 9,998 मरीजों को सर्जरी प्रक्रिया से गुजारा गया। दो हजार से अधिक मरीजों को स्थानीय आपरेशन थिएटर में मामूली सर्जरी के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, हालांकि इतने मरीजों को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है।

बीते 21 महीने में सिर्फ 10 प्रतिशत मरीजों को सर्जरी से गुजरना पड़ा। जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत सर सुंदरलाल अस्पताल प्रशासन की तरफ से मिले जवाब में जिले के आरटीआइ कार्यकर्ता संजय कुमार सिंह ने बताया कि जनरल मेडिसिन विभाग भी मरीजों को दवा से स्वस्थ कर रहा है।

इसे भी पढ़ें- महादेव के शहर में तेजी से बदल रहा है मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से कभी धूप-कभी छांव का खेल जारी

जनरल सर्जरी विभाग भी उसी पैटर्न पर काम कर रहा है। इस विभाग को सर्जरी पर अधिक फोकस होना चाहिए क्योंकि यहां के डाक्टरों की विशेषज्ञता मरीजों की सर्जरी करना ही है।

डॉक्टर दवा से मरीजों को ठीक करने पर दे रहें जोर। जागरण


सर्जिकल से संबंधित मरीज ही जनरल सर्जरी विभाग में देखे जाते हैं। कोशिश होती है कि मरीजों काे कम परेशान होना पड़े। जरूरत पड़ने पर ही मरीजों की सर्जरी करने का प्रयास होता है। -प्रो. सीमा खन्ना, विभागाध्यक्ष, जनरल सर्जरी विभाग, आइएमएस बीएचयू।

बीएचयू के जनरल सर्जरी विभाग में ऑपरेशन का हाल

वर्ष 2023

महीना
ओपीडी
सर्जरी
भर्ती मरीज
जनवरी 5235 467 415
फरवरी 5577 489 348
मार्च 5981 523 371
अप्रैल 5796 454 353
मई 6067 406 246
जून 6125 437 297
जुलाई 6575 540 461
अगस्त 6746 574 409
सितम्बर 6355 465 355
अक्टूबर 5880 498 412
नवंबर 4899 433 385
दिसंबर 5664 491 354
कुल योग
70,900
5,777
4406

इसे भी पढ़ें- बनारस से गाजीपुर तक गंगा में बचाएंगे डॉल्फिन का घरौंदा, मुश्किल में हैं राष्ट्रीय जलीय जीव

वर्ष 2024

महीना
ओपीडी
सर्जरी
भर्ती मरीज
जनवरी 4980 461 407
फरवरी 5747 459 385
मार्च 5432 489 406
अप्रैल 6383 509 432
मई 7415 507 359
जून 6141 402 339
जुलाई 7471 506 471
अगस्त 5800 362 334
सितंबर 7586 526 429
कुल योग
56,955
4,221
3,562