विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Varanasi: प्राइवेट पार्ट में 49 लाख का सोना छ‍िपाकर ला रहा था शख्‍स, एयरपोर्ट पर अधि‍कारी दंग; ऐसे न‍िकला बाहर

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Fri, 29 Sep 2023 03:40 PM (IST)

वाराणसी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आई-एक्स 184 बुधवार रात 11 बजे पहुंचा। यहां कस्टम टीम निगरानी करते ...और पढ़ें

बिहार के रहने वाले शख्‍स ने अपने मलाशय में सोना छिपाकर रखा था।
बिहार के रहने वाले शख्‍स ने अपने मलाशय में सोना छिपाकर रखा था।

HighLights

  1. मलाशय में छिपाकर शारजाह से लाया गया 49 लाख का सोना बरामद
  2. बिहार के सीवान का कन्हैया पूछताछ में टूटा, कैप्सूल शक्ल में मिला 840 ग्राम सोना
  3. दुबई रोजगार के लिए चार माह पूर्व गया था आरोपित, पूछताछ के बाद छोड़ा गया

जागरण संवाददाता, बाबतपुर। शारजाह से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचे विमान के एक यात्री के पास से कस्टम विभाग के अधिकारियों ने 840 ग्राम सोना बरामद किया है। बिहार प्रांत के सीवान का रहने वाले कन्हैया कुमार ने अपने मलाशय में सोना छिपाकर रखा था। इसकी कीमत 49 लाख रुपये आंकी गई है। बाबतपुर एयरपोर्ट पर एक माह में छठवीं बार शारजाह से लाया गया सोना कस्टम की टीम ने पकड़ा है।

वाराणसी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आई-एक्स 184 बुधवार रात 11 बजे पहुंचा। यहां कस्टम टीम निगरानी करते हुए एक-एक यात्रियों की जांच कर रही थी। इस दौरान बिहार के सिवान निवासी कन्हैया कुमार पर शक हुआ तो गहराई से जांच में उसके पास सोना होने का यकीन हो गया। पूछताछ में कन्हैया टूट गया और कुबूला कि मलाशय में सोना छिपा कर रखा है। उसके बाद पेस्ट बनाकर कैप्सूल के शक्ल के रखे गए 840 ग्राम सोना बरामद हुआ।

डॉक्‍टरों ने इस तरह न‍िकाला सोना 

एयरपोर्ट पर डॉक्टरों ने एनीमा डालकर कैप्सूल को निकाला। कन्हैया से पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। सोने की कीमत 50 लाख से अधिक होने पर ही कायदों के मुताबिक आरोपित की गिरफ़्तारी की जाती है। खास बात है कि कस्टम विभाग की सख्त निगरानी से करोड़ों का सोना एक माह में जरूर बरामद हो चुका है, लेकिन मुख्य तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाती है। इन दिनों सोने का पेस्ट बनाकर उसे कैप्सूल शक्ल में मलाशय में छिपाकर लाने का प्रचलन बढ़ा है।

यह भी पढ़ें: Gold Smuggling Gorakhpur: हर माह तस्करी के सोने से करोड़ों का हो रहा कारोबार, व्यापारी ऐसे हो रहे मालामाल

एक माह में सोने की बरामदगी का विवरण

21 अगस्त को बिहार के भोजपुर निवासी राम बहादुर पासवान से 1.453 किलोग्राम।

21 अगस्त को ही बाराबंकी निवासी मोहम्मद कयास के पास से 920 ग्राम।

27 अगस्त को बिहार निवासी राकेश कुमार के पास से 700 ग्राम।

02 सितंबर को अयोध्या निवासी संदीप गौतम के पास से 500 ग्राम।

17 सितंबर को आजमगढ़ के संजय सिंह से 600 ग्राम सोना।

27 सितंबर को बिहार के सिवान निवासी कन्हैया कुमार से 840 ग्राम।

यह भी पढ़ें:  सोना तस्करी के लिए खाड़ी देशों के साथ थाइलैंड के रास्ते का इस्तेमाल, जानिए यहां से क्यों होती है स्मगलिंग?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।