विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक को मनाया शिकार, फर्जी डॉक्यूमेंट देकर 22 लाख रुपये की ठगी

Published: Sun, 21 Sep 2025 05:06 PM (GMT+05:30)

वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर इलाके में एक बेरोजगार युवक को विदेश में नौकरी दिलाने का वादा करके ठगों ने 22 ...और पढ़ें

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 22 लाख की जालसाजी।
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 22 लाख की जालसाजी।

HighLights

  1. वाराणसी में नौकरी के नाम पर 22 लाख की ठगी |
  2. विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवक से ठगी |
  3. पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला |

जागरण संवाददाता वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में एक बेरोजगार युवक को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगों ने 22 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने सात लोगों को आरोपित बनाया है। गाजीपुर जिले के ग्राम ताजपुर, थाना जमानियां (हालपता सोयपुर लालपुर) ने तहरीर में बताया कि बेहतर भविष्य और परिवार के भरण-पोषण के लिए विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे थे।

इसी बीच उनकी मुलाकात फरवरी 2022 में मुशीर अहमद और मतीन रजाक नामक लड़के से हुई। दोनों ने उन्हें कतर व यूएई नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपितों प्रियतोष तिवारी से अलग-अलग तरीकों से करीब 22 लाख रुपये वसूले।

इसमें से 15 लाख रुपये ऑनलाइन/यूपीआई के माध्यम से और सात लाख रुपये नकद दिए गए। भुगतान के बाद पीड़ित को फर्जी विदेशी वीजा और दस्तावेज सौंपे गए, जिनकी जांच कराने पर वे फर्जी पाए गए।

जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें लखनऊ बुलाकर गाली-गलौच की और धमकाया भी। आरोपियों के खिलाफ अन्य थानों में भी कई मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

लालपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अमेठी निवासी मुशीर अहमद, सीतापुर के देव कपूर, पंकज कपूर, महाराष्ट रायगढ़ के मतीन रजाक लंगड, इकरामुद्दीन, नजामुद्दीन, प्रयागराज का मनोज केसरवानी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- मां के भक्तों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त, प्रवेश और निकास द्वार पर तनाव होंगे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट