विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां के भक्तों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त, प्रवेश और निकास द्वार पर तनाव होंगे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट

Published: Sun, 21 Sep 2025 04:55 PM (IST)

मीरजापुर में शारदीय नवरात्र मेले के लिए विंध्य क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। जिलाधिकारी ने मंदिरों ...और पढ़ें

मां के भक्तों की भीड़ के मदेनजर प्रवेश व निकास द्वार पर रहेंगे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट।
मां के भक्तों की भीड़ के मदेनजर प्रवेश व निकास द्वार पर रहेंगे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट।

HighLights

  1. विंध्य क्षेत्र 10 जोन, 21 सेक्टरों में विभाजित |
  2. मंदिरों में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तैनात |
  3. 21 सितंबर से नवरात्र मेला शुरू |

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। शारदीय नवरात्र मेला के लिए विंध्य मेला क्षेत्र को 10 जोन और 21 सेक्टर में बांटते हुए मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मां विंध्यवासिनी मंदिर, मां अष्टभुजा मंदिर और मां काली खोह मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश व निकास द्वार पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार को सुगमता से दर्शन के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

जोनल मजिस्ट्रेट सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे और रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक ड्यूटी करेंगे। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट सुबह आठ बजे से दोपहर चार बजे, दोपहर चार बजे से रात्रि 12 बजे और रात्रि 12 बजे से सुबह आठ बजे तक तीन पालियों में ड्यूटी करेंगे।

नवरात्र में सप्तमी और अष्टमी की रात्रि को तांत्रिक द्वारा निशा पूजन के मद्देनजर रामगया घाट, भैरो कुंड, गेरुआ तालाब, मोतिया झील पर मजिस्ट्रेट तैनात किया है।

शारदीय नवरात्र आगामी 21-22 सितंबर से आरंभ होकर एक अक्टूबर तक चलेगा। इसमें देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन के लिए क्षेत्र को सुपर जोन, जोन और सेक्टर में बांटा गया है।

नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय ने बताया कि जोनल मुख्यालय मंदिर परिकोटा परिसर में उप जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार और एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, मंदिर परकोटा परिसर ब्लाक क के सामने डिप्टी कलेक्टर भदोही आकाश कुमार और डिप्टी कलेक्टर भदोही श्याममणि त्रिपाठी, न्यू वीआइपी मार्ग स्थित मुख्य द्वार पर डिप्टी कलेक्टर सोनभद्र प्रदीप यादव और बंदोबस्त अधिकारी अशाेक कुमार और विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर अधिशासी अभियंता अशोक कुमार और एके पांडेय को तैनात किया गया है।

जोनल मुख्यालय पक्का घाट पर अधिशासी अभियंता कमलेश कुमार और राजा राम चौधरी, विंध्याचल तिराहा पर उपायुक्त श्रम रोजगार रमाशंकर सिंह और अधिशासी अभियंता बलवंत कुमार, अमरावती चौराहा पर अधिशासी अभियंता अखिलेश शुक्ला और हरिशंकर प्रसाद, काली खोह मंदिर में अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्र और उप निदेशक मत्स्य डीएस बघेल, अष्टभुजा मंदिर पर अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार और पीडी धर्मजीत सिंह, नटवां पुलिस चौकी पर अधिशासी अभियंता देवेंद्र पाल और राम शंकर राजपूत को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

प्रतिदिन शाम चार बजे डीएम-एसएसपी करेंगे बैठक

शारदीय नवरात्र भर नवरात्र भर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व एसएसपी सोमेन बर्मा कैंप कार्यालय पर शाम चार बजे से बैठक करेंगे। इसमें जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ दर्शन पूजन व व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

यह भी पढ़ें- रात में ड्रोन उड़ते देख लोगों के उड़े होश, सूचना मिलते ही 112 की टीम ने भरी रफ्तार; फिर हुआ ऐसा की दंग हुए ग्रामीण