यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रात में ड्रोन उड़ते देख लोगों के उड़े होश, सूचना मिलते ही 112 की टीम ने भरी रफ्तार; फिर हुआ ऐसा की दंग हुए ग्रामीण
बहराइच जिले में शनिवार देर रात कई जगहों पर ड्रोन देखे गए जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अनहोनी की ...और पढ़ें

HighLights
- बहराइच में ड्रोन दिखने से ग्रामीणों में दहशत |
- अनहोनी की आशंका में सड़कों पर उतरे लोग |
- पुलिस कर रही है मामले की जांच |
जागरण टीम, बहराइच। जिले में शनिवार की देर रात कई स्थानों पर ड्रोन देखे गए। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। किसी अनहोनी से लोग आशंकित हो उठे। ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर सड़कों पर उतर आए। ड्रोन दिखाई देने की सूचना पर पुलिस व 112 की टीम निगरानी करती नजर आई।
रिसिया में शनिवार रात ड्रोन की सूचना सबसे पहले ग्राम इटकौरी से मिली। यहां पर कस्बा चौकी इंचार्ज बिहारी सिंह यादव, एसआई किशन लाल, आरक्षी प्रभाकर राज सिंह व शुभम वर्मा की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
इंदिरा नगर मे ड्रोन दिखाई देने से लोग किसी अनहोनी की आशंका के चलते घरों से बाहर निकल आए। कपड़ा व्यवसायी अरुण अग्रवाल ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी।
नानकपुरा व शास्त्रीनगर में भी ड्रोन दिखाई देने की सूचना मिली और इंटरनेट मीडिया पर लोगों ने फोटो व वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया। एसओ करुणाकर पाण्डेय ने बताया की किसी शरारती तत्व का यह कार्य हो सकता है। जांच की जा रही है।
महसी/रामगांव के हरदी इलाके के नउनपुरवा, खैरीघाट के धनावा, रामगांव के भगवानपुरमाफी व अचाकपुर में भी ग्रामीणों को आसमान में ड्रोन मंडराता दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ड्रोन तब तक जा चुका था।
