विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Varanasi Road Accident: बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे पिता, घरवालों को नहीं पता था मिलेगी ऐसी दर्दनाक मौत

Published: Sun, 20 Apr 2025 01:54 PM (IST)

फूलपुर थाना क्षेत्र में बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे मनोज पटेल नामक एक व्यक्ति की ट्रक से ...और पढ़ें

ट्रक में फंसी बाइक निकालने के प्रयास करते पुलिस व ग्रामीण। जागरण
ट्रक में फंसी बाइक निकालने के प्रयास करते पुलिस व ग्रामीण। जागरण

HighLights

  1. बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे।
  2. ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत।
  3. परिवार में छाया मातम। ()

संवाद सहयोगी, जागरणl पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा-कथौली मोड़ के समीप शनिवार की शाम सवा 5 बजे बाइक से बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र देने जा रहे 48 वर्षीय मनोज पटेल की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया जबकि चालक फरार हो गया।

सिंधोरा थाना क्षेत्र के अमौत (जेंगर) निवासी मनोज पटेल तीन मई को होने वाली बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र बांटने बाइक से बाबतपुर की तरफ जा रहा था। फोरलेन हाइवे के कट पर चढ़ते ही पीछे से आ रही तेज गति ट्रक ने उसे कुचल दिया। सिर पर लगा हेलमेट निकल गया। जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और घटना स्थल पर मौत हो गई। उसकी बाइक भी ट्रक में फंस गई।

उसे ग्रामीणों व पुलिस के मदद से बाहर निकाला गया। लोगों ने घटना की सूचना निमंत्रण पत्र पर अंकित नंबरों से स्वजन को दी गई। कार्ड पर प्रकाशित नंबर पर पुलिस ने परिजन को दी गई, एक नंबर उसके साढू भाई दिनेश पटेल का अंकित था।

इसे भी पढ़ें- Roadways News: अब बसों की ऑनलाइन मिलेगी लोकेशन, परिवहन निगम ने तैयार किया यूपी मार्गदर्शी एप

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया था। जागरण


उसने बताया कि मनोज पटेल अपने बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र बांटने घर से निकले थे। मृतक को चार बेटियां ही है। सबसे बड़ी बेटी संध्या की शादी 3 मई को राजेश पटेल निवासी बिहड़ा के साथ तय हुई थी उसी के तैयारी में पूरा परिवार व रिश्तेदार व्यस्त थे, तभी उक्त घटना होने से माहौल मातम में बदल गया।

इसे भी पढ़ें- पूर्वांचल में हर उम्र को जकड़ा मोटापा, अब डॉक्टर दे रहे हैं ये सलाह

बेटी संध्या, सोनी व मोनी व आचंल के साथ पत्नी उर्मिला का रो रोकर बुरा हाल था। उनके चीख पुकार सुन लोगों की आंखें भर जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्स्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया जबकि चालक फरार हो गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।