विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Varanasi Boat Accident : शीतला घाट पर सैलानियों से भरी ओवरलोडेड नाव डूबी, 34 लोग थे सवार, दो गंभीर

By Abhishek SharmaEdited By:
Published: Sat, 26 Nov 2022 08:43 AM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 01:04 PM (IST)

वाराणसी में शनिवार की सुबह दशाश्‍वमेध घाट के पास अहिल्‍याबाई घाट के करीब गंगा में नौका संचालन के दौरान अधिक ...और पढ़ें

वाराणसी में गंगा नदी में सैलानियों से भरी नाव डूब गई।
वाराणसी में गंगा नदी में सैलानियों से भरी नाव डूब गई।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। Boat full of more than 30 tourists drowned in Ganges: जिला प्रशासन की ढिलाई और नाविकों की कारगुजारी एक बार फ‍िर गंगा में जानलेवा साबित हुई है। शनिवार की सुबह दक्षिण भारत के करीब 34 सैलानियों से भरी ओवरलोडेड नौका गंगा में डूब गई। हादसे की जानकारी होने के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

स्‍थानीय लोगों के अनुसार नौका विहार करते हुए हादसे में नाव में सवार करीब 34 लोग नदी में डूब गए। वहीं सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ और जल पुलिस टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस के अनुसार सभी लोगों को स्‍थानीय लोगों के सहयोग से सुरक्षित निकाल लिया गया है। बताया गया कि इसमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  दोनों ही घायल आदि नारायणा और ओपी विजया (पति-पत्नी) आंध्रप्रदेश के राजामंद्री जिले के निवासी बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Varanasi Boat Accident : आंध्र प्रदेश के सैलानियों से भरी नाव पलटते ही सक्रिय हुआ जिला प्रशासन

चला राहत और बचाव कार्य 

हादसा होने के बाद चीख पुकार मचते ही लोग बचाव के लिए अपने संसाधानों के साथ मौके पर पहुंचने लगे। एक एक कर सैलानियों को बचाने का क्रम शुरू हुआ तब तक दो लोगों की हालत चिंताजनक होने की वजह से उनको अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा। हादसा होते देखकर मानकों का पालन न करने वाला नाविक भी मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस इस मामले में अब अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की तैयारी में है।

तड़के हुआ बड़ा हादसा

वाराणसी में शनिवार की सुबह करीब सात बजे उस समय बड़ा हादसा हो गया जब अहिल्याबाई घाट के सामने यात्रियों से भरी नाव अचानक डूबने लगी। गंगा में नाव डूबने की जानकारी होने के बाद चीख पुकार मच गई। चीख पुकार के बाद स्थानीय नाविकों के साथ पुलिस और बचाव की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस घटना में दो लोगों की हालात गम्भीर होने की वजह से आनन फानन उन्हें कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें : Varanasi Boat Accident : नाव में नहीं थे सुरक्षा के साधन, पुलिस नाविक के खिलाफ करेगी कार्रवाई

दो की हालत गंभीर

स्थानीय नाविकों के अनुसार सभी यात्री दक्षिण भारत के रहने वाले है। वहीं इस हादसे के बाद नाविक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने के साथ ही सैलानियों के बारे में जानकारी ली। हादसे में दो ही हालत गंभीर होने के बाद आनन फानन उनको अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक श्रद्धालु की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया है। दूसरे मरीज का इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस कमिश्‍नर ने लिया जायजा

वाराणसी पुलिस कमिश्‍नर ए सतीश गणेश ने नाव दुर्घटना के बाद पीड़ितों से बातचीत की। बताया कि सभी पीड़ित आंध्र प्रदेश के राजामंद्री जिले के निवासी हैं। ग्रुप के साथ मौजूद श्री वेंकटेश्वर से बातचीत कर सभी का हाल जाना। घायलों के इलाज के लिए बीएचयू के चिकित्‍सकों से बात की। बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल गोताखोरों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया था। कमिश्‍नर ने भरोसा दिया कि हर संभव मदद की जाएगी। प्रभावितों का बेहतर से बेहतर इलाज कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें : गंगा में डूब रही थी 30 से अधिक सैलानियों ने भरी नाव, हादसा होते देखकर फरार हो गया नाविक