Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Unnao: माखी कांड पीड़ितोंं की सुरक्षा में लगे CRPF जवान की मौत, सुबह चारपाई पर बेसुध मिला शव

    By Mohit PandeyEdited By: Nitesh Srivastava
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 04:38 PM (IST)

    बिहार प्रांत के मुंगेर जिला के धरहरा क्षेत्र के शिवकुंड गांव निवासी अशोक कुमार वर्ष 1999 में सीआरपीएफ में कांस्टेबल पद भर्ती हुए थे। पदोन्नति पर हेड कांस्टेबल (हवलदार) हो गए थे। वह रामपुर जिला की 239 बटालियन का हिस्सा थे। माखी कांड की दुष्कर्म पीड़िता पक्ष के लोगों की सुरक्षा में वह अपनी कंपनी के साथ उन्नाव में तैनात थे।

    Hero Image
    माखी कांड पीड़ितोंं की सुरक्षा में लगे सीआरपीएफ जवान की मौत। जागरण

    जागरण संवाददाता, उन्नाव । माखी कांड पीड़ितों की सुरक्षा में लगी सीआरपीएफ के एक जवान की गुरुवार सुबह कैंप के अंदर ही मौत हो गई। चारपाई पर बेसुध देख उसे जीवित समझ जिला अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। साथी जवानों ने हार्ट अटैक की संभावना जताई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार प्रांत के मुंगेर जिला के धरहरा क्षेत्र के शिवकुंड गांव निवासी अशोक कुमार वर्ष 1999 में सीआरपीएफ में कांस्टेबल पद भर्ती हुए थे। पदोन्नति पर हेड कांस्टेबल (हवलदार) हो गए थे। वह रामपुर जिला की 239 बटालियन का हिस्सा थे।

    माखी कांड की दुष्कर्म पीड़िता पक्ष के लोगों की सुरक्षा में वह अपनी कंपनी के साथ उन्नाव में तैनात थे। मौजूदा समय में कंपनी सदर क्षेत्र के लोकनगर स्थित चौधरी खजान सिंह महाविद्यालय में रुकी है। रामपुर बटालियन से जवानों की यहां शिफ्टवार ड्यूटी लगती है।

    यह भी पढ़ें: उन्नाव के बहुचर्चित माखी दुष्कर्म कांड में पीड़िता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, छह जनवरी को होगी सुनवाई

    बुधवार को ही अशोक रामपुर से यहां डिग्री कालेज पहुंचे थे। रात में खाना खाने के बाद सो गए। सुबह काफी देर तक न उठने पर साथी जवानों ने जब उन्हें जगाया तो वह बेहोश मिले। झटपट उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

    अशोक की माैत से कंपनी के जवानों में शोक की लहर दौड़ गई। सीआरपीएफ के सीओ संजीव कुमार झा ने उच्चाधिकारियों व स्वजन को मामले की जानकारी दी। सीओ संजीव कुमार ने बताया कि पार्थिव शरीर को एयरलिफ्ट कर गांव ले जाया गया।

    यह भी पढ़ें: वीडियो वायरल कर दुष्कर्म पीड़िता ने तीन और पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

    अशोक के दो बेटे आलोक व अमन कुमार हैं। पत्नी अर्चना देवी व भाई आशुतोष के अलावा अन्य स्वजन अशोक की मौत पर बेहाल हो गए। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या हार्टअटैक पड़ने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच सामने आएगा।