Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Makhi Kand: वीडियो वायरल कर दुष्कर्म पीड़िता ने तीन और पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

    माखी दुष्कर्म पीड़िता ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री जिलाधिकारी एसपी व अन्य अधिकारियों के नाम एक वीडियो व प्रार्थनापत्र इंटरनेट मीडिया पर जारी कर बताया कि पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर द्वारा पहले चार जून 2017 को उससे दुष्कर्म किया गया था।

    By Shaswat GuptaEdited By: Updated: Wed, 22 Sep 2021 07:33 PM (IST)
    Hero Image
    माखी कांड की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

    उन्नाव, जेएनएन। माखी दुष्कर्म कांड की पीडि़ता ने बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मामले में नया मोड़ ला दिया है। उसने वीडियो में दुष्कर्म कांड में तीन और लोगों के शामिल होने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उसने यह घटना अपहरण के दौरान होने की बात कही है। उसका कहना है कि उस वक्त तीनों को पहचाना नहीं था, अब पहचानने के बाद उन्हें आरोपितों में शामिल करने की मांग कर रही है। पीडि़ता ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और एसपी समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भी भेजा है। हालांकि जागरण डॉट कॉम वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीडि़ता ने वीडियो व प्रार्थनापत्र में कहा कि पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने पहले चार जून 2017 को उससे दुष्कर्म किया था। फिर 11 जून 2017 को उसका अपहरण करवा लिया। अपहरण करने वालों में कुल पांच लोग थे। जिनमें से दो लोगों को वह पहचानती थी लेकिन तीन की पहचान नहीं कर सकी थी। बीते दिनों उसने उन तीनों को एक स्थान पर देखा तो उसने सीबीआइ को दिए बयान में पूरी बात बताई थी। इसके बाद उसे उन लोगों ने बयान वापस लेने को धमकाया तो डरकर बयान बदल दिया था। अब उसने वीडियो व प्रार्थनापत्र में बताया है कि अपहरण कर तीन अन्य ने भी उससे कानपुर में दुष्कर्म किया था। कहा कि उन लोगों को उसने बाद में पहचाना था। आरोपित गुंडे-अपराधी हैं और कुलदीप के खास हैं। पीडि़ता ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

    इनका ये है कहना: 

    इस मामले को लेकर जो विधिक प्रक्रिया है, उसे कराया जाएगा। पीडि़ता की मदद के लिए खड़े हैैं। आगे भी समुचित मदद की जाएगी। - अविनाश पांडेय, एसपी,उन्नाव