Sultanpur: हादसों में दो बाइक सवार घायल, अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
गोपालपुर निवासी अशोक रविवार की रात बाइक से चांदा कस्बे से घर जा रहे थे गांव के समीप ही चांदा-कादीपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे अशोक गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उधर दूसरा हादसा अंधियारी मोड़ के समीप हुआ। सत्य नारायण (38) बाइक से शाहपुर बाजार से घर जा रहे थे।

जागरण संवाददाता, कोइरीपुर (सुल्तानपुर)। चांदा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला मामला अरजो गांव का है।
गोपालपुर निवासी अशोक रविवार की रात बाइक से चांदा कस्बे से घर जा रहे थे, गांव के समीप ही चांदा-कादीपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अशोक गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: Sultanpur: बेटा-बेटी पर आत्महत्या के उकसाने की FIR दर्ज, महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर हुई मौत का मामला
उधर, दूसरा हादसा अंधियारी मोड़ के समीप हुआ। भीटी निवासी सत्य नारायण यादव (38) बाइक से शाहपुर बाजार से घर जा रहे थे। शाहपुर-सफीपुर मार्ग के अंधियारी मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उन्हें भी टक्कर मार दी, जिससे सत्य नारायण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।