Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nakul Dubey︙नकुल को प्रत्याशी बना कांग्रेस ने की अगड़ों को साधने की कोशिश, बसपा की टिकट पर लड़ा था पिछला चुनाव

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 11:57 PM (IST)

    कांग्रेस ने सीतापुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री नकुल दुबे को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद प्रत्याशी को लेकर अटकलों पर विराम लग गया है। गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के हिस्से में आई थी और यहां से पूर्व मंत्री नकुल सहित 32 नेता दावेदारी कर रहे थे। कांग्रेस के इस कदम को अगड़ों को साधने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

    Hero Image
    Nakul Dubey︙नकुल को प्रत्याशी बना कांग्रेस ने की अगड़ों को साधने की कोशिश।

    जागरण संवाददाता, सीतापुर। कांग्रेस ने सीतापुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री नकुल दुबे को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद प्रत्याशी को लेकर अटकलों पर विराम लग गया है। गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के हिस्से में आई थी और यहां से पूर्व मंत्री नकुल सहित 32 नेता दावेदारी कर रहे थे। कांग्रेस के इस कदम को अगड़ों को साधने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नकुल दुबे वर्ष 2019 में भी यहां से बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। तब 413695 मत हासिल करने बावजूद उन्हें भाजपा के राजेश वर्मा से 100833 मतों से शिकस्त मिली थी। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पिछले लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा का गठबंधन था और यह सीट बसपा के हिस्से में आई थी।

    सपा-कांग्रेस गठबंधन की होगी परीक्षा

    नकुल को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद गठबंधन में शामिल (सपा-कांग्रेस) दोनों दलों के संगठन के लिए यह चुनाव कड़ी परीक्षा होगा। हाल में जिला कारागार में पूर्व मंत्री आजम खां से सपा प्रमुख अखिलेश यादव मिलने आए थे तब कांग्रेस का कोई नेता नहीं पहुंचा था और अखिलेश ने भी एनडीए से पीडीए का मुकाबला होने की बात कही थी। इसके बाद गठबंधन में दरार की सुगबुगाहट तेज हो गई थी। 

    बताया जाता कि सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के आवास पर पहुंचे सपा प्रमुख ने इस सीट के लिए मजबूत उम्मीदवार का नाम सुझाने और इस संबंध में स्वयं कांग्रेस नेतृत्व से वार्ता की बात कही थी। 

    हालांकि, पूर्व विधायक अनूप ने कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होने बाद सपा कार्यकर्ताओं के मजबूती से प्रचार में जुटने की बात कह गठबंधन में एका होने का संदेश दिया था। अब दोनों दलों में समन्वय बनाना कांग्रेस की जिम्मेदारी होगी।

    पार्टी की ओर से पूर्व मंत्री नकुल दुबे को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जल्द ही सपा-कांग्रेस की समन्वय बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी और प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे।

    -उत्कर्ष अवस्थी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस।

    यह भी पढ़ें: आगरा की बेटी का गीत PM मोदी को आया पसंद, X पर किया पोस्ट; गाने में छिपा है ये खास संदेश

    यह भी पढ़ें: रामपुर में आजम बनाम अखिलेश, मुरादाबाद में भी घमासान; भाजपा को वाकओवर देने के बजाय नए प्रत्याशी की तलाश में जुटी रही सपा

    comedy show banner
    comedy show banner