Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Siddharthnagar Lok Sabha Election: सिद्धार्थनगर में बोले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कांग्रेस भ्रष्टाचार की दलदल, सपा गुंडों की पार्टी

    उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को इटवा स्थित माता प्रसाद जायसवाल इंटर कालेज में आयोजित सोशल मीडिया सम्मेलन व भाजपा प्रत्याशी सांसद जगदंबिका पाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि प्रथम चरण में सभी आठ सीटें भाजपा जीत रही है जबकि दूसरे चरण में आज जहां मतदान हो रहा है वहां से खबरें आ रही है कि एकतरफा वोट कमल पर पड़ रहा है।

    By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Fri, 26 Apr 2024 03:44 PM (IST)
    Hero Image
    उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सिद्धार्थनगर में जनसभा को संबोधित किया।

    जागरण संवाददाता, इटवा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की दल है तो सपा गुंडों की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी सरकार ने इसे खत्म किया। भ्रष्टाचार को समाप्त किया गया तो यूपी को माफिया मुक्त बनाया। मोदी सरकार ने पुरी दुनिया में भारत की साख बढ़ाई तो योगी सरकार ने बहन-बेटियों के साथ आमजन को सुरक्षित माहौल दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ रहा है। उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को इटवा स्थित माता प्रसाद जायसवाल इंटर कालेज में आयोजित सोशल मीडिया सम्मेलन व भाजपा प्रत्याशी सांसद जगदंबिका पाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम चरण में सभी आठ सीटें भाजपा जीत रही है, जबकि दूसरे चरण में आज जहां मतदान हो रहा है, वहां से खबरें आ रही है कि एकतरफा वोट कमल पर पड़ रहा है।

    इसे भी पढ़ें- शादी के दिन दाढ़ी बनवाने निकला दूल्‍हा हुआ गायब, लड़की पक्ष ने रखी यह शर्त लेकिन नहीं बनी बात

    उन्होंने कहा कि 10 वर्षों का रिकार्ड जनता के सामने हैं। पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। आज जर्मनी के राष्ट्रपति कहते हैं कि मोदी जैसा कोई नहीं तो अमेरिका अपने यहां मोदी की जनसभा कराने की बात कर रहा है। दुनिया में भारत की साख बढ़ी तो देश में कल्याणकारी योजनाओं से लोगों की दशा सुधरी है।

    प्रधानमंत्री हर गरीब को गारंटी देने का काम कर रहे हैं। पहले जहां 16 मेडिकल कालेज थे, आज यूपी के सभी 75 जनपदों में मेडिकल कालेज की बनाए जा रहे हैं। 66 जिलों में तो बन चुके हैं। आयुष्मान कार्ड में पांच लाख का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। अब तो सरकार ने 70 साल के ऊपर के सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था दे दी है।

    डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले इटावा, रामपुर जैसे गिने-चुने जिले में बिजली मिलती थी, आज 75 जिलों में बराबर भरपूर बिजली बिल रही है। करीब 25 मिनट के संबोधन में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को बताने के साथ कांग्रेस व सपा पर जमकर निशाना साधा।

    कहा कि अखिलेश की सरकार में गुंडे सरकारी टेंडर की लूट करते थे, अब प्रदेश में गुंडों का कोई खौफ नहीं है। अब तो गुंडों जेल में भी जाने से डरते हैं। अंत में उन्होंने पुन: मोदी सरकार बनाने के लिए डुमरियागंज लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका को जिताने की अपील की।

    इसे भी पढ़ें- शादी के लिए मतातंरण का दबाव बनाने वाला आरोपित हिरासत में, ऐसे बनाया था युवती को शिकार

    सांसद व प्रत्याशी जगदंबिका पाल ने कहा सिद्धार्थनगर को विकसित जिला बनाने के लिए उन्हें फिर एक अवसर देने की जनता से अपील की। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर भी चर्चा की। उप मुख्यमंत्री के प्रयास से सिद्धार्थनगर में डायलिसिस 10 यूनिट से बढ़ाकर 20 यूनिट कराने की भी सराहना की।

    अध्यक्षता सोशल मीडिया संयोजक सुरेंद्र चौधरी व संचालन अजय पाण्डेय ने किया। विधायक श्यामधनी राही, विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल, पूर्व मंत्री डा. सतीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, अखिल देच त्रिपाठी, समीर त्रिपाठी सहित अन्य ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर, लालजी त्रिपाठी, गोविंद माधव, साधना चौधरी, सच्चिदानंद पाण्डेय, कुलदीप द्विवेदी, कसीम रिजवी, ओम प्रकाश तिवारी, अखंड पाल, कृष्णा मिश्रा, राम कृपाल चौधरी, संजय सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।