विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sant Kabir Nagar News: शादी के लिए मतातंरण का दबाव बनाने वाला आरोपित हिरासत में, ऐसे बनाया था युवती को शिकार

Published: Fri, 26 Apr 2024 03:01 PM (IST)

युवक गुरुवार को युवती के पास पहुंचा था। जबरन साथ चलने के लिए दबाव डालने लगा। विरोध करने पर युवती ...और पढ़ें

आरोपी धर्म परिवर्तन करके शादी करने के लिए दबाव बना रहा था।
आरोपी धर्म परिवर्तन करके शादी करने के लिए दबाव बना रहा था।

HighLights

  1. पहले स्वयं को आर्मी का जवान, दूसरा धर्म, गलत पता बताकर नजदीकियां बढ़ाई थी
  2. शारीरिक संबंध बनाया, युवती को जबरन अपने घर ले जाना चाह रहा था युवक
  3. सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपित को युवती के कमरे से पकड़ा

जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। गोरखपुर जिले के एक युवक ने धर्म छिपाकर, स्वयं को आर्मी का जवान और गलत पता बताकर दूसरे धर्म की एक युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती ने जब शादी करने की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में उसे धर्म परिवर्तन करके शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा।

युवक गुरुवार को युवती के पास पहुंचा था। जबरन साथ चलने के लिए दबाव डालने लगा। विरोध करने पर युवती की पिटाई की। साथ न जाने पर उसकी, पिता व भाई की हत्या करने की धमकी देने लगा।

युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर कोतवाली खलीलाबाद पहुंची। इस मामले में पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में प्रशासकों की ओर से निकाली गई 58 करोड़ रुपये की होगी जांच, गलती मिली तो खैर नहीं

महुली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दी है। इसमें उसने यह उल्लेख किया है कि वह वर्ष 2022 में क्षेत्र के एक नर्सिंग कालेज में एएनएम की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई।

उसने अपने गलत नाम बताते हुए गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट थाना के गोरहडीह गांव का निवासी बताया। उसने स्वयं को आर्मी का जवान बताया। उससे नजदीकिया बढ़ाकर शारीरिक संबंध बना लिया। बाद में शादी की बात कहने पर टाल-मटोल लगा।

इसे भी पढ़ें- दो दिनों से मकान के बाहर नहीं निकले थे मां-बेटे, पुलिस गेट खोलकर घर में पहुंची तो कमरे का नाराज देख हो गई सन्‍न

इस वर्ष उसका एएनएम का कोर्स पुरा हो गया। वह एक निजी अस्पताल में काम करती है। आरोपित ने 24 अप्रैल को शादी करने की बात कही और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। इसका जब मैंने विरोध किया तो आरोपित ने मारने-पीटने के बाद जबरन दुष्कर्म किया।

इस दौरान पता चला कि युवक हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है। उसने पता भी गलत बताया था। वह गाेरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट थाना के कटसहरा गांव का निवासी है। उसने मुस्लिम धर्म अपनाकर निकाह करने के लिए कहा। अपने घर ले जाकर किसी और को बेचना चाह रहा था।

आरोपित गुरुवार को सुबह करीब दस बजे उसके निजी अस्पताल स्थित कमरे में पहुंचा। उसे जबरन अपने साथ चलने के लिए दबाव डाला। विरोध करने पर पिटाई की। अपने बगल के गांव के निवासी एक युवक से उसकी, पिता व भाई की हत्या करने की धमकी दी।

उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसे लेकर थाने पर पहुंची। पीड़ित पिता ने बताया कि वह अपनी इस बेटी की शादी आठ माह पूर्व एक जगह तय की थी। आरोपित ने दूल्हे के घर फोन करके शादी तोड़वा दी थी।

एएसपी शशि शेखर सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। आरोपित पुलिस की हिरासत में है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। मामला गंभीर है, यदि युवती की बातें सही हुईं तो आरोपित को जेल भेजा जाएगा।