Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के दिन दाढ़ी बनवाने निकला दूल्‍हा हुआ गायब, लड़की पक्ष ने रखी यह शर्त लेकिन नहीं बनी बात

    रामप्रीत यादव के पुत्र केदार यादव की शादी कैंपियरगंज में तय हुई थी। गुरुवार को बरात जाने की तैयारी चल रही थी। हल्दी की रस्म पूरी होने के बाद केदार अपने छोटे भाई के साथ लड्डू खरीदने गया। वहां भाई को घर भेजने के बाद दाढ़ी बनवाने के लिए नाई की दुकान पर चला गया और वहां से गायब हो गया।

    By Satish pandey Edited By: Vivek Shukla Updated: Fri, 26 Apr 2024 10:35 AM (IST)
    Hero Image
    नाई की दुकान पर गया दूल्हा गायब हो गया।

    जागरण संवाददाता, भटहट। दाढ़ी बनवाने के लिए गुरुवार की शाम को नाई की दुकान पर गया दूल्हा गायब हो गया। खोजबीन के बाद पता न चलने पर परिवार के लोगों ने लड़की वालों को इसकी जानकारी दी।देर शाम तक स्वजन व लड़की के रिश्तेदारों ने दूल्हा को रेलवे स्टेशन,बस अड्डा पर ढूंढा लेकिन पता नहीं चला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल हरपुर निवासी रामप्रीत यादव के पुत्र केदार यादव की शादी कैंपियरगंज के विशुनपुर गांव में तय हुई थी। गुरुवार को बरात जाने की तैयारी चल रही थी। हल्दी की रस्म पूरी होने के बाद केदार अपने छोटे भाई के साथ बरगदवां चौराहे पर गया।

    पूजा के लिए लड्डू खरीदकर भाई को घर भेजने के बाद दाढ़ी बनवाने के लिए नाई की दुकान पर चला गया। कुछ देर बाद छोटो भाई उसे लाने के लिए नाई की दुकान पर पहुंचा तो नहीं मिला। मोबाइल फोन पर काल किया तो बंद बताने लगा।

    इसे भी पढ़ें- वोटर लिस्‍ट में है नाम तो इन 12 वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर डाल सकते हैं वोट, नहीं होगी कोई परेशानी

    बरात निकलने से पहले दूल्हा के गायब होने की जानकारी मिलने पर स्वजन के साथ ही रिश्तेदार भी चौराहे पर पहुंच गए। रात में दूल्हे के पिता ने लड़की के स्वजन को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने छोटे भाई से शादी करने का प्रस्ताव रखा लेकिन बात नहीं बनी।

    शादी के पंडाल में लगी आग,जला विदाई का सामान

    बैजलपुर गांव में गुरुवार की रात रसोई गैस सिलेंडर का पाइप फटने से शादी के पंडाल में आग लग गई। गांव के लोग जब तक आग पर काबू पाते पंडाल में रखा दुल्हन की विदाई व अन्य सामान जल गया। घटना के बाद पंडाल में भगदड़ मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।

    इसे भी पढ़ें- NCRTC ने मतदाताओं को दिया खास तोहफा, पहले मतदान कीजिए फ‍िर प्रीमियम कोच में कीजिए सफर

    गांव के ओमप्रकाश गौड़ की लड़की की गुरुवार को शादी थी। रात में नौ बजे भोजन बनाते समय सिलेंडर का पाइप फट गया। गैस का रिसाव होने की वजह से आग पूरे पंडाल में फैल गई।

    स्वजन व गांव के लोगों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन इस दौरान पंडाल में रखा सामान जल गया। घटना के बाद से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।