Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मतदान प्रतिशत कम रहने के लिए विपक्षी दल जिम्मेदार', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- किसी ने नहीं चलाया जागरुकता कैंपेन

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 01:46 PM (IST)

    उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी और लू के कारण भी मतदान प्रतिशत प्रभावित हुआ है लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है प्रदेश में 80 में से 80 सीटें भाजपा ही जीतेगी। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार के 10 व प्रदेश सरकार के सात वर्षों के विकास कार्य का लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। जबकि विपक्षी घर पर बैठकर ही जनता को गुमराह कर रहे हैं ।

    Hero Image
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी।- फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कम मतदान प्रतिशत के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विपक्षी दलों को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों ने मतददाताओं को जागरुक करने के लिए कोई कैंपेन नहीं चलाया। यह लोग सिर्फ घर पर बैठकर सिर्फ एजेंडा सेट करने में लगे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूपेंद्र चौधरी ने ददरौल विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अरविंद सिंह के बरेली मोड़ स्थित चुनाव कार्यालय के उदघाटन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

    प्रदेश में 80 में से 80 सीटें जीतने का दावा

    उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी और लू के कारण भी मतदान प्रतिशत प्रभावित हुआ है, लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है प्रदेश में 80 में से 80 सीटें भाजपा ही जीतेगी। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार के 10 व प्रदेश सरकार के सात वर्षों के विकास कार्य का लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। जबकि विपक्षी घर पर बैठकर ही जनता को गुमराह कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: 'परिवारवाद-वंशवाद ही अखिलेश का असली घोषणापत्र', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सपा मुखिया पर हमला

    यह भी पढ़ें: 'जनता को डराकर वोट लेना चाहते हैं वो', Akhilesh Yadav ने नाम लिए बिना PM Modi पर साधा निशाना