Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'परिवारवाद-वंशवाद ही अखिलेश का असली घोषणापत्र', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सपा मुखिया पर हमला

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 12:48 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा टिकट बांटने में परिवार को प्राथमिकता देने पर करारा हमला करते हुए कहा कि उनका समाजवाद से कोई लेना देना नहीं है। परिवारवाद और वंशवाद ही उनका असली घोषणापत्र है। परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति उन पर इस कदर हावी है कि वह अपने कार्यकर्ताओं को भूल गए हैं।

    Hero Image
    'परिवारवाद-वंशवाद ही अखिलेश का असली घोषणापत्र', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सपा मुखिया पर हमला

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा टिकट बांटने में परिवार को प्राथमिकता देने पर करारा हमला करते हुए कहा कि उनका समाजवाद से कोई लेना देना नहीं है। परिवारवाद और वंशवाद ही उनका असली घोषणापत्र है। परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति उन पर इस कदर हावी है कि वह अपने कार्यकर्ताओं को भूल गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चौधरी ने कहा कि इसकी झलक अखिलेश यादव की ओर से भतीजे तेज प्रताप यादव को कन्नौज, पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी, भाई धमेंद्र यादव को आजमगढ़ और बदायूं में पहले चाचा शिवपाल सिंह यादव और फिर उनके बेटे आदित्य यादव को टिकट देने में साफ देखी जा सकती है। इसकी वजह से कार्यकर्ताओं में काफी निराशा और हताशा है।

    वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं। यही वजह है कि देश की जनता इस बार 400 पार को आत्मसात करते हुए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव व आइएनडीआइए गठबंधन वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टीकरण पर आमादा है। उनका घोषणापत्र भी इसी से प्रेरित है।