UP News: प्रेमिका के घर रात में चुपके से पहुंचा प्रेमी, अंधेरे में हो गया खेल; करना पड़ा निकाह
उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया। जहाँ एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने रात में चुपके से उसके घर गया। परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मामला बढ़ने पर दोनों परिवारों के बीच निकाह का दबाव बना। मौलवियों की मौजूदगी में निकाह हुआ और लड़की की विदाई कर दी गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जागरण संवाददाता, महुली, संतकबीर नगर। प्रेमिका के घर शनिवार की रात बाइक से प्रेमी पहुंचा। अंधेरे का फायदा उठाकर वह सीधे प्रेमिका के पास पहुंच गया। संदेह होने पर परिवार के सदस्य लड़की के पास पहुंचे। वहां पर बैठे प्रेमी को दबोच लिया। उसकी पिटाई करने लगे। प्रेमी की चीख सुनकर गांव के लोग भी पहुंचे। इन्होंने भी पिटाई की।
लड़की के घरवालों ने इसकी सूचना प्रेमी के परिवार वालों को दी। इस पर उनके स्वजन गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। मौलवियों ने दोनों पक्ष की उपस्थिति में निकाह करवाया। इसके बाद इनकी विदाई हुई।
महुली थाना के मानपुर गांव निवासी एक 20 वर्षीय युवक का अपने गांव से करीब तीन किमी दूर इसी थाना के दूसरे गांव की 18 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध था। ये दोनों अक्सर मोबाइल पर बात करते थे। मौका मिलने पर चोरी-चुपके एक-दूसरे से मिलते थे। प्रेमी गत शनिवार की रात करीब नौ बजे बाइक से प्रेमिका के घर पर पहुंचा। उस समय उसके परिवार के सदस्य सो रहे थे। रात के अंधेरे में वह प्रेमिका के पास पहुंच गया।
अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)
इसे भी पढ़ें- यूपी में मोबाइल फोन चोर गिरोह का पर्दाफाश, रेलवे स्टेशन पर करते थे शिकार; तीन नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार
इस बीच संदेह होने पर स्वजन लड़की के पास पहुंचे। वहां पर इस युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया। उसे पीटते हुए बाहर लाए। युवक की चीख सुनकर अगल-बगल के लोग भी पहुंचे। ये भी पीटने लगे। लड़की के परिवारवालों ने इसकी सूचना युवक के घरवालों को दी। वे अपने गांव के लोगों के साथ यहां पर पहुंचे।
लड़की पक्ष के लोगों ने निकाह के लिए दबाव डाला। इसे युवक व उसके पिता व परिवार के अन्य सदस्य मान गए। मौलवी ने दोनों पक्ष की उपस्थिति में इन दोनों की निकाह कराई। इसके बाद लड़की के घरवालों ने इन्हें विदा किया। देर रात ये मानपुर गांव स्थित अपने घर पर पहुंचे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।