'जिंदगी भर प्रेमी के साथ रहूंगी, भरी पंचायत में किशाेरी की जिद' ; तीन महीने पहले दुष्कर्म में पिता-पुत्र गए थे जेल
Sambhal News अगले दिन हरकत में आई पुलिस ने प्रेमी का किया शांतिभंग में चालान किशोरी सेफ हाउस में संभल में एक किशोरी ने पंचायत को चुनौती देते हुए दुष्कर्म के आरोपी प्रेमी के साथ रहने की जिद की है। एक साल पहले किशोरी के पिता ने आरोपित युवक और उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। दोनों पिता-पुत्र जेल भी गए थे।

संवाद सूत्र, सौंधन/संभल। एक साल पहले जिस किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पिता-पुत्र जेल गए थे। वही किशोरी अब जेल से बाहर आने के बाद पुत्र के साथ जिंदगी भर साथ रहने की जिद पर अड़ी है। इस संबंध में पंचायत हुई मगर, किशोरी जिद पर अड़ी रही। नतीजन, वह प्रेमी के साथ ही चली गई।
मामला जब मीडिया में सुर्खियां बना तो पुलिस हरकत में आई और प्रेमी का शांतिभंग में चालान कर किशोरी प्रेमिका को सेफ हाउस में पहुंचाया है।
कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का अपने ही पड़ोस की किशोरी से प्रेम प्रसंग में था। वह चोरी-छिपे मिलने भी जाता था। लगभग एक साल पहले किशोरी के पिता ने आरोपित युवक व उसके पिता के विरुद्ध किशोरी के साथ जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिर दोनों पिता-पुत्र जेल भी गए थे। अब तीन माह पहले पिता-पुत्र जेल से बाहर आए हैं। इसके बाद फिर किशोरी और जेल गए पुत्र के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। जब इस प्रकरण के बारे में पता चला तो शनिवार को पंचायत हुई।
पंचायत में किशाेरी अड़ी
पंचायत में युवक ने किशोरी को साथ रखने से मना किया मगर, किशोरी जिंदगी पर साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पंचायत में मौजूद पंचों ने काफी समझाने का प्रयास किया मगर, वह नहीं मानी। नतीजन, किशोरी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। रविवार को प्रकरण छाया तो पुलिस ने संज्ञान लिया। क्योंकि लड़की नाबालिग है। थाना प्रभारी कैला देवी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि प्रेमी का शांतिभंग में चालान किया गया है। बाकी किशोरी सेफ हाउस में है। उसके बयान दर्ज करवाए जाएंगे।
प्रेमालाप करते पकड़े प्रेमी युगल, प्रेमिका ने दी तहरीर
कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल को प्रेमिका के स्वजन ने पकड़ लिया। उसके बाद महिला ने अपने प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक लैब टेक्नीशियन का गांव की ही विधवा महिला से प्रेम संबंध चल रहा है। काफी समय से दोनों चोरी छिपे मिलते रहते थे।
रात में प्रेमी के खिलाफ छेड़छाड़ की दी तहरीर
शनिवार रात भी महिला के घर के नजदीक ही एक झोपड़ी में दोनों मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान महिला के देवर ने दोनों को देख लिया और शोर मच दिया। शोर की आवाज सुनकर मौका मिलते ही युवक फरार हो गया। रात में ही कैलादेवी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रविवार को महिला की ओर से अपने प्रेमी के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी गई है।
ये भी पढ़ेंः School Holidays: फिर से बढ़ा स्कूलों का अवकाश, अब इस तारीख को खुलेंगे विद्यालय; जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश
ये भी पढ़ेंः एक झटके में गर्दन धड़ से अलग...गंगा नदी में मिले अज्ञात युवती के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
थाना प्रभारी निरीक्षक कैला देवी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि तहरीर मिल गई है। उसी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।