Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    School Holidays: फिर से बढ़ा स्कूलों का अवकाश, अब इस तारीख को खुलेंगे विद्यालय; जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश

    Updated: Mon, 13 Jan 2025 10:28 AM (IST)

    School Holidays In Agra Update News शीतलहर ठंड और कोहरे के कारण आगरा में कक्षा आठवीं तक के स्कूलों में सोमवार को भी शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा। कक्षा ...और पढ़ें

    Hero Image
    School Holidays: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। शीतलहर, ठंड और कोहरे को देखते हुए कक्षा आठवीं तक के स्कूलों में सोमवार को भी शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा। कक्षा आठवीं से 12वीं तक के उन्हीं स्कूलों को खोला जाएगा, जहां बोर्ड की प्रयोगात्मक या प्री बोर्ड परीक्षा या आंतरिक मूल्यांकन किया जा रहा है। वहीं 14 को मकर संक्रांति के कारण अब स्कूल 15 जनवरी को खुलेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला विद्यालय निरीक्षक चंदशेखर ने बताया कि डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर ठंड और शीतलहर को देखते हुए कक्षा नर्सरी से आठवीं तक जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन सहित सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में 13 जनवरी को शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा।

    कक्षा नौवीं से 12वीं तक के जिन स्कूलों में बोर्ड प्रयोगात्मक व प्री बोर्ड परीक्षा के साथ आंतरिक मूल्यांकन हो रहा है, उन्हें संचालित किया जा सकेगा। जहां उक्त कार्य नहीं होंगे, उन्हें भी शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा। उक्त आदेश केंद्रीय विद्यालय व आवासीय विद्यालय पर लागू नहीं होगा। इस स्थिति में यथा संभव आनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएं।

    आदेश का पालन करना होगा

    जिला विद्यालय निरीक्षक चंदशेखर ने बताया, कि शिक्षण स्कूल प्रबंधन के निर्देशानुसार कार्य करेंगे। स्कूलों के प्रधानाचार्य परीक्षा पे चर्चा के अंतर्गत पंजीकरण का कार्य ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा, अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    15 जनवरी को फिर हो सकती है वर्षा

    आगरा के लिए माैसम विभाग ने 15 जनवरी को बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा का आसार जताया है। शहर में शनिवार शाम 6:30 बजे से वर्षा शुरू हुई थी। देर रात तक रुक-रुक कर वर्षा होती रही थी। वर्षा की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ था। गलन बढ़ गई थी। रविवार सुबह भी गलन अधिक रही। कोहरा छाया रहा और धूप नहीं निकली। दोपहर 12 बजे के करीब धूप निकली, लेकिन कुछ ही देर में सूरज बादलों के पीछे छिप गया।

    बारिश के बीच से निकलते लोग। फाइल फोटो।

    तापमान में गिरावट, हल्की बारिश के आसार

    अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से दोपहर में भी ठंड रही। अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार रात शहर में सात एमएम वर्षा रिकार्ड की गई।

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि सोमवार को घना कोहरा रहने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मंगलवार को सुबह के समय कोहरा रहने और दोपहर में धूप निकलने की संभावना है। 15 को बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा हाे सकती है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है।

    मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम की स्थिति पर अलर्ट जारी किया है। सोमवार को शहर में घना कोहरा रह सकता है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए वाहन चलाते समय सावधान रहने को कहा है। वाहन चलाते समय फाग लाइट जलाएं। चेहरे को ढककर रखें।