Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sambhal: सपा विधायक पिंकी यादव ने किया पिता का अंतिम संंस्‍कार, कल हुआ था पूर्व मंत्री विजेंद्र पाल का निधन

    By Jagran NewsEdited By: Vivek Bajpai
    Updated: Sat, 26 Nov 2022 01:39 PM (IST)

    Former minister Vijender Pal Singh Death कल मुरादाबाद में हुई पूर्व मंत्री की मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव फरीदपुर खुशहाल लाया गया था। शुक्रवार देर शाम तक उनके घर पर काफी लोगों का जमावड़ा लगा रहा था।

    Hero Image
    Former minister Vijender Pal Death: अपने पिता व पूर्व मंत्री विजेंद्र पाल को मुखाग्नि देतीं सपा विधायक पिंकी यादव। जागरण

    संभल, जागरण संवाददाता। Former minister Vijender Pal Singh passed away: सपा विधायक पिंकी यादव (SP MLA Pinky Yadav) ने अपने पिता और पूर्व मंत्री विजेंद्र पाल सिंह यादव  (Former minister Vijender Pal Singh Yadav) को मुखाग्नि दी। हृदय गति रुकने से पूर्व मंत्री का कल मुरादाबाद में निधन हो गया था। आज पैतृक गांव बहजोई के फदीपुर खुशहाल में अंतिम संस्‍कार हुआ। वर्तमान में असमोली से सपा विधायक पिंकी यादव पूर्व मंत्री की एकलौती बेटी हैं। पूर्व मंत्री के बेटे का 18 साल पहले सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। अंतिम संस्‍कार के अवसर पर संभल सांसद समेत कई विधायक और विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेता और तमाम समर्थक मौजूद रहे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हृदय गति रुकने से कल मुरादाबाद में हुई थी पूर्व मंत्री की मृत्‍यु 

    कल मुरादाबाद में हुई पूर्व मंत्री की मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव फरीदपुर खुशहाल लाया गया था। शुक्रवार देर शाम तक उनके घर पर काफी लोगों का जमावड़ा लगा रहा था।रात्रि में ही संभल के सांसद भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। आज दोपहर 12 बजे तक भी उनके अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों और लोगों की काफी भीड़ जुटी।

    यह भी पढ़ें:- पूर्व मंत्री विजेंद्र पाल सिंह के निधन पर Akhilesh Yadav ने ट्वीट कर जताया दुख, नाना कहते थे सपा अध्‍यक्ष

    घर से कुछ दूरी पर हुआ अंतिम संस्‍कार

    घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वि‍धि पूर्वक पूर्व  मंत्री की बेटी पिंकी यादव ने अन्य परिवार जन की मौजूदगी में मुखाग्नि दी। विजेंद्र पाल सिंह के इकलौते बेटे पंकज यादव की 2004 में सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। पिंकी यादव असमोली से लगातार तीसरी बार विधायक हैं। 

    यह भी पढ़ें:- Moradabad News: सपा विधायक पिंकी यादव के पिता और पूर्व मंत्री विजेंद्र पाल सिंह यादव का निधन

    संभल सांसद और कई विधायक रहे मौजूद

    पूर्व मंत्री के अंतिम संस्कार के दौरान संभल से लोकसभा  सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के अलावा गुन्नौर के विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव, बिलारी के विधायक फहीम के अलावा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज खान और स्थानीय स्तर के भाजपा के नेता भी मौजूद रहे, जिसमें बहजोई के पूर्व चेयरमैन राजेश शंकर राजू, कमल कुमार, रामस्वरूप भी मौजूद थे।

    सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने भी निधन पर जताया था दुख

    पूर्व मंत्री विजेंद्र पाल सिंह के निधन पर पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर दुख जताया था। उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा था कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद विजेंद्र पाल सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति दें। परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। तीन बार विधायक, सांसद के अलावा मंत्री रहे विजेंद्र पाल रिश्‍ते में पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव के ससुर और सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के नाना थे।